Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
patakha

तमिलनाडु : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 10 की मौत

Posted on February 18, 2024 By Chhavi Singh

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में शनिवार को विस्फोट में चार महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रदेश के दो मंत्रियों को बचाव और राहत गतिविधियों का समन्वय करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेम्बकोट्टई के कुंडयिरुप्पु गांव में पटाखा निर्माण इकाई में अचानक विस्फोट से दस लोगों की मौत हो गई जिनमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
स्टालिन ने राज्य के राजस्व मंत्री केकेएसआर रामचंद्रन और श्रम मंत्री सीवी गणोशन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव और राहत गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है। दुर्घटना शनिवार अपराह्न को करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गांव में स्थित पटाखा निर्माण फैक्टरी में रसायनों को मिलाने वाले कमरे में हुई। विरुधुनगर के जिलाधिकारी वीपी जयासीलन ने कहा, ‘शुरुआत में धमाके से नौ लोगों की मौत हुई थी और गंभीर रूप से तीन लोगों को इलाज के लिए शिवकाशी के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया था।’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि रसायन मिशण्रकक्ष में भीड़भाड़ थी और आशंका है कि इसकी वजह से रसायनों को मिलाने के दौरान धमाका हुआ होगा। जिलाधिकारी के मुताबिक फैक्टरी मालिक के पास लाइसेंस था। यह पूछे जाने पर कि विस्फोट कैसे हुआ जिलाधिकारी ने जवाब दिया, ‘यह मानवीय गलती से हो सकता है। हमने एक अंतर-विभागीय टीम को जांच करने का आदेश दिया है।’

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: तेजस्वी समेत तीन मंत्रियों के विभागों के फैसलों की समीक्षा होगी : नीतीश
Next Post: अपनाएं ये आसान टिप्स और बनाएं बेहद ही डिलिशियस बैंगन भरता

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया