Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
tapsi

तापसी ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में 9 अगस्त को तहलका मचाने के लिए फिर से तैयार

Posted on August 8, 2024August 8, 2024 By Sanchar Times News

2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में रानी सक्सेना की भूमिका से तापसी पन्नू ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया था


2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में रानी सक्सेना की भूमिका से तापसी पन्नू ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया था। लेकिन वह इस किरदार के लिए कभी भी लेखिका कनिका ढिल्लों की पहली पसंद नहीं थीं। वहीं अब तापसी इस फिल्म के दूसरे भाग ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में 9 अगस्त को तहलका मचाने के लिए फिर से तैयार हैं।


तापसी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि भले ही उन्हें स्क्रिप्ट में दिलचस्पी थी, लेकिन स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए किसी दूसरे अभिनेत्री का चुनाव कर लिया था और लगभग फाइनल भी कर लिया था। हालांकि उस अभिनेत्री का नाम सामने नहीं आया है, जो पहले ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी का किरदार निभाने वाली थीं।

दरअसल, तापसी पन्नू ने फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन इससे पहले कि वह स्क्रिप्ट पढ़ पाती, वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर चली गई थीं, जब वह वापस लौटीं, तो उन्हें पता चला कि कनिका ने पहले ही किसी दूसरी अभिनेता को फिल्म की कहानी सुना दी है और वे जल्द ही फिल्म को फाइनल करने जा रहे थे। लेकिन फिर एक करिश्मा हुआ और यह फिल्म तापसी को मिल गई। फिर क्या था, तापसी को स्क्रीनराइटर कनिका का फोन आया और सवाल पूछे बिना ही उन्हें स्क्रिप्ट नैरेशन के लिए अपने ऑफिस बुला लिया। आखिरकार, तापसी को स्क्रिप्ट सुनाई गई और अब तापसी ‘हसीन दिरुबा’ से सभी का दिल जीत चुकी हैं और अब वह ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में जल्द नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा, “ये फिल्म मेरी किस्मत में थी, मैंने आपको (कनिका) पहले ही बता दिया था।”


तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “क्योंकि जो भी ग्रे किरदार कागज पर सही नहीं होता, उसके लिए मैं ही सही इंसान हूं।” बता दें, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: प. बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
Next Post: ओलंपिक : पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड, नीरज चोपड़ा के नाम रहा सिल्वर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया