Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
tiruptati temple

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी का मामला: सियासत गर्म

Posted on September 20, 2024September 20, 2024 By Sanchar Times News

ST.News Desk : तिरुपति मंदिर के विश्व प्रसिद्ध प्रसाद में पशु चर्बी और मछली के तेल के अंश पाए जाने से सियासत गरमा गई है। गुजरात की एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने इस विवाद को जन्म दिया है, जिससे भक्तों में हड़कंप मच गया है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तत्काल सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए, अन्यथा भक्त उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ को माफ नहीं करेंगे।

टीटीडी ईओ श्यामल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले ही लड्डू बनाने में पशु चर्बी के उपयोग की शिकायत की थी और आपूर्तिकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी कि यदि वे गुणवत्ता में सुधार नहीं करते हैं तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा।

सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने भी इस मामले में दावा किया है कि गुजरात स्थित प्रयोगशाला द्वारा मिली जानकारी से यह स्पष्ट होता है कि घी में “गोमांस की चर्बी” की मौजूदगी है। यह मामला अब आस्था और श्रद्धा के साथ जुड़ गया है, जिससे भक्तों में नाराजगी का माहौल बन गया है।

दरअसल यह मामला तब सामने आया जब नायडू ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक एनडीए की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि भगवान वेंकटेश्वर के ‘प्रसाद’ को बनाने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। मंदिर ट्रस्ट हर दिन लगभग 3 लाख लड्डू बनाता है। यह ‘प्रसाद’ भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) और भगवान वेंकटेश्वर को आंध्र प्रदेश के लोगों की सबसे बड़ी धरोहर बताते हुए, नायडू ने कहा कि NDA सरकार मंदिर की पवित्रता को बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने (YSRCP सरकार) मुफ्त भोजन सेवा की गुणवत्ता खराब कर दी और घटिया सामग्री का उपयोग करके भगवान वेंकटेश्वर के लड्डू को भी नहीं छोड़ा। YSRCP सरकार के कार्यकाल के दौरान, टीडीपी ने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) के ‘नंदिनी’ ब्रांड के घी की जगह एक निजी ठेकेदार को घी की आपूर्ति का ठेका दिया था।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ओडिशा पुलिस स्टेशन में कैप्टन और उनकी मंगेतर के साथ बर्बरता, मामला गंभीर हुआ
Next Post: गिरिडीह: झारखंड पुलिस का जन शिकायत अभियान, दो भाइयों की वर्षों पुरानी दुश्मनी का हुआ समाधान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया