Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
giriraj

तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने दिया करारा जवाब, क्रिमिनल की कोई जाति नहीं होती

Posted on June 16, 2024 By Sanchar Times News

केंद्रीय मंत्रिमंडल की टेक्सटाइट विभाग की कमान संभालने के साथ ही तेजस्वी यादव के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। गिरिराज सिंह से सवाल किया गया कि यादवों को मारा जा रहा है जिस पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि क्रिमिनल की कोई जाति नहीं होती। मंत्रालय के नाम पर झुनझुना थमाने और व्हीलचेयर पर सरकार के होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर झुनझुना थमा दिया है वो ऐसी बात करते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है, ”बिहार के विकास के लिए पीएम मोदी ने बिहार के आठ सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनाया है। कपड़ा विभाग कृषि विभाग के बाद दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है। पूरी टीम आ गई है” दिल्ली से संभावनाएं तलाशने के बाद बिहार में रोजगार के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। भारत सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक ऐसे मॉल का निर्माण कर रही है जहां हैंडलूम, पावरलूम उद्योग के लोग आकर अपने उत्पाद बेच सकें। यह हमारे असंगठित कारीगरों के लिए एक स्थायी स्थान के रूप में काम करेगा। उम्मीद है कि मॉल 2025 तक बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि इससे बिहार के सभी कारीगरों और बुनकरों को फायदा होगा।

बता दें कि प्रदेश में हो रहे अपराधों की गिनती कराकर तेजस्वी लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा था कि बिहार की NDA सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ़ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक़ की गोलियाँ ना खत्म हो जाएं। ये सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएँ है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएँ नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: शाहजहांपुर में छह सौ रुपये के लिए युवती की हत्या, माता-पिता गिरफ्तार
Next Post: दिल्ली : भाजपा की जिला यूनिट आज 14 स्थानों पर जल संकट के विरूद्ध करेंगी प्रदर्शन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया