Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
skin

त्वचा कैंसर जांच के नए दिशा-निर्देश भ्रामक विशेषज्ञों के निष्कर्ष विरोधाभासी

Posted on August 15, 2023 By Chhavi Singh

गर्मियों की धूप और इसकी हानिकारक पराबैंगनी किरणों से खुद को बचाना अक्सर आसान नहीं होता है। पराबैंगनी किरणों त्वचा कैंसर की कारक होती हैं। इस तरह का कैंसर गैर एशियाई देशों में आम समस्या बन गया है। त्वचा कैंसर की जांच कब और कैसे की जाए इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी कुछ हद तक भ्रमित करने वाली पाई गई है।
विज्ञान विशेषज्ञों की एक स्वतंत्र राष्ट्रीय समिति ‘यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स’ ने अप्रैल 2023 में मौजूदा अनुसंधान की व्यवस्थित समीक्षा के बाद त्वचा कैंसर जांच को लेकर नयी सिफारिशें दी हैं। समिति ने निष्कर्ष निकाला कि आम तौर पर किशोरों और वयस्कों की व्यापक वाषिर्क त्वचा जांच नहीं की जाती,जबकि शुरुआती चरणों में कैंसर का पता लग जाने से त्वचा कैंसर से मृत्यु का खतरा कम हो जाता है। पहली नजर में ये तथ्य विरोधाभासी लगते हैं, इसलिए ‘द कन्वरसेशन’ ने त्वचाविज्ञान विशेषज्ञ एनरिक टोर्चिया, तमारा टेरजियान और नील बॉक्स से समिति की सिफारिशों को जानने में मदद करने के लिए कहा, ताकि यह समझा जा सके कि जनता के लिए उनका क्या मतलब है और लोग त्वचा कैंसर के खतरे को कैसे कम कर सकते हैं।
अमेरिका में त्वचा कैंसर कितना आम है? : रोग नियंतण्रएवं रोकथाम केंद्रों के अनुसार, त्वचा कैंसर हर साल लगभग 60 लाख अमेरिकियों को प्रभावित करता है। यह संख्या अन्य सभी प्रकार के कैंसर से अधिक है। आधार कोशिका कैंसर और शल्की कोशिका कैंसर – जिन्हें सामूहिक रूप से केराटिनोसाइट कैंसर के रूप में जाना जाता है – त्वचा कैंसर के 97 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, त्वचा से संबंधित मेलेनोमा कैंसर सबसे अधिक मौतों का कारण बनता है।
केराटिनोसाइट कैंसर त्वचा की ऊपरी परत से उत्पन्न होता है, जबकि मेलेनोमा कैंसर मध्य परत पर पाए जाने वाले ‘मेलानोसाइट्स’ के कारण चपेट में ले लेता है। सामान्य कोशिकाओं के विपरीत, त्वचा कैंसर कोशिकाएं बिना किसी बाधा के बढ़ती हैं और त्वचा में प्रवेश करने की क्षमता हासिल कर लेती हैं।
त्वचा कैंसर की जांच को लेकर बहस क्या है? : त्वचा कैंसर की जांच को लेकर जारी बहस इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या बार-बार जांच से मेलेनोमा से होने वाली मौतों की संख्या कम हो जाती है। 1990 के दशक की शुरुआत से, अमेरिका में मेलेनोमा की घटनाओं में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। यह वृद्धि आंशिक रूप से कैंसर का शीघ्र पता लगाने पर अधिक जोर देने के कारण हो सकती है।जांच के जरिये अधिक मेलेनोमा का पता लगाया गया है, विशेष रूप से प्रारंभिक चरण में पहचाने गए, जिन्हें चरण शून्य या स्वस्थानी मेलेनोमा के रूप में भी जाना जाता है। इसके बावजूद, मेलेनोमा से मृत्यु दर पिछले 40 वर्षों में अपरिवर्तित बनी हुई है। अनुसंधानकर्ताओं ने इस तथ्य को अति-निदान के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें संदिग्ध घावों का प्रारंभिक मेलेनोमा के रूप में निदान किया जाता है, भले ही वे वास्तव में मेलेनोमा न हों या जानलेवा मेलेनोमा के रूप में प्रगति न करें। इस अवलोकन से पता चलता है कि व्यापक जांच के परिणामस्वरूप अनावश्यक सर्जिकल उपचार संभव हो सकता है और व्यक्ति में कैंसर निदान से जुड़ा मनोवैज्ञानिक तनाव बढ़ सकता है।
द

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: 3 मिनट में 15 हजार फुट नीचे आया अमेरिकी विमान, यात्रियों की घिग्घी बंधी
Next Post: केबीसी मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है : अमिताभ

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया