Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
aman

दस घंटे में अमन ने घटाया 4.6 किलो वजन

Posted on August 11, 2024August 11, 2024 By Chhavi Singh

कुछ पाने के लिये कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सेहरावत को 4.6 किलो वजन खोना पड़ा। सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलो आया था। अब कांस्य पदक के प्लेआफ के लिये मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी।


ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4.6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था। दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदरंिसह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया। कुछ दिन पहले ही विनेश फोगाट सौ ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण फाइनल से अयोग्य करार दी गई थी। अमन ने ‘मिशन’ की शुरुआत डेढ घंटे अपने दो सीनियर कोचों के साथ मैट पर अभ्यास करने के साथ की। इसके बाद एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया। चूंकि पसीने से भी वजन कम होता है तो आधा घंटे के ब्रेक के बाद पांच-पांच मिनट के पांच ‘सौना बाथ’ सत्र हुए।

आखिरी सत्र के बाद अमन का वजन 900 ग्राम अधिक था तो उनकी मालिश की गई और कोचों ने उसे हल्की जॉंिगग करने के लिये कहा। इसके बाद 15 मिनट दौड़ लगाई। सुबह 4.30 तक उसका वजन 56.9 किलो आ गया। इस दौरान उसे गर्म पानी के साथ नींबू और शहद और थोड़ी कॉफी दी गई। अमन उसके बाद सो ही नहीं सका। उसने कहा,‘मैने कुश्ती के मुकाबलों के वीडियो पूरी रात देखे।’ कोच ने कहा, ‘हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। पूरी रात और दिन भर भी नहीं सोए।

खेल

Post navigation

Previous Post: बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोका : बीएसएफ
Next Post: जब तक छुआछूत है, तब तक आरक्षण रहना चाहिए : खरगे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया