Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
ramlila

दस दिन तक राममय रहेगी राजधानी

Posted on October 15, 2023 By Sanchar Times News

राजधानी दिल्ली आज से अगले 10 दिनों तक राममय रहेगी। श्रीरामलीला महासंघ के प्रधान अजरुन कुमार के अनुसार दिल्ली शहर में कुल 700 से अधिक लीला कमेटियां राम के आदशरे से ओतप्रोत रामलीलाओं का मंचन करेंगी। अब तक दिल्ली पुलिस के लाइसेंसिंग विभाग ने कुल 589 लीला कमेटियों को लाइसेंस जारी किए हैं। अन्य लोगों की भी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद यह सुविधा मिल जाएगी। अधिकांश रामलीलाओं का मंचन रविवार को विघ्नहर्ता गणोश विधिविधान आरती पूजन के साथ प्रारंभ होगी। लीला के मंच पर पहले दिन नारद मोह, रावण अत्याचार, रामजन्म का प्रदर्शन होगा। लीला स्थल पर अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर, चंद्रयान, जी 20 की सफलता और काशी विनाथ के भव्य मंदिर का प्रतीकत्मक मंच तैयार किया गया है जो दर्शकों के आकषर्ण का केंद्र होगी।

लवकुश के मंच पर दो दर्जन से ज्यादा टीवी कलाकार : लवकुश रामलीला कमेटी के प्रधान अजरुन कुमार ने बताया टीवी माध्यम से दर्शकों के मन में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता समेत अन्य पात्रों का सटीक अभिनय कर घर बना चुके युवा कलाकार फिल्मी मंच जैसी भेषभूषा में दर्शकों के मध्य रामायण के पात्रों का किरदार निभाएंगे। श्री अशोक विहार रामलीला कमेटी की ओर से अशोक विहार फेज 4 स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नजदीक रामलीला मैदान में लीला मंचन होगा। कमेटी के कार्यकारी प्रधान महेंद्र नागपाल ने बताया तीन मंच अलग-अलग बनाए गए हैं जिससे लीला मंचन निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 के अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव के अनुसार मंच को अत्याधुनिक ईको फ्रेंडली स्वरूप दिया गया है। नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी के चेयमैन विकेश सेठी ने बताया केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी दीप प्रज्जवलन के साथ लीला प्रारंभ करेंगे। सिद्धांत इस्सर श्रीराम तो पुनीत इस्सर रावण का किरदार निभाएंगे और हरलीन रेखी सीता के रूप में नजर आएंगी। नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के लीलामंत्री रवि कप्तान ने बताया कि वर्ष 1958 से लीला का मंचन हो रहा है। लालकिला के सामने आयोजित इस लीला में एंटिक पीस राम समेत अन्य पात्रों के मुकुट, धनुष बाण, कुर्सियां रत्न जड़ित है। संभवत: ये प्राचीन संस्कृति का दर्शकों को याद दिलाएंगी। अवध बाजार में पुरानी दिल्ली की मशहूर चाट पकौड़ी का स्वाद भी लीला देखने के साथ ही दर्शक उठा सकेंगे। कमेटी के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया लीला का मंचन रघुवंश सास्कृति संस्थान करेगा। सीता स्वयंवर के दिन मंच पौराणिकता और आधुतनिक यंत्रों का उपयोग विशेष आकषर्ण होगा। श्री धार्मिंक लीला कमेटी, माधव पार्क सचिव प्रदीप शरण, महासचिव धीरजधर गुप्ता, प्रचार मंत्री सचिव रवि जैन के अनुसार तीन मंजिले मंच पर रामलीला का मंचन होगा। इसके अलावा मंच के पीछे बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। मंचन के दौरान हाईटेक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। अधिकतर दृश्य टीवी धारवाहिक रामायण की तर्ज पर दिखाए जाएंगे।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: प्रियंका ने महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करने की मांग की
Next Post: वाशिंगटन में बाबा साहेब आंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया