Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
delhi school

दिल्ली : अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर स्कूलों के नामांकन की हो जाँच : शिक्षा निदेशालय

Posted on August 25, 2023August 25, 2023 By Chhavi Singh

स्कूलों में परीक्षाओं का दौर अगले महीने से शुरू हो जाएगा। दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जल्द ही हाफ ईयरली परीक्षाएं यानी अर्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है। इन परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली सरकार का मानना है कि इस बार भी अच्छे तरीके से परीक्षाओं का संचालन किया जाए। परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने जरुरी निर्देश भी जारी किए है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार को खास निर्देश जारी किए है। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को अपने विषय और कक्षा-वार नामांकन की जांच करने का निर्देश दिया ताकि प्रश्नपत्रों की आपूर्ति के लिए विषय को लेकर दुविधा की स्थिति से बचा जा सके। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने एक परिपत्र में कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने का प्रस्ताव है।

शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘ पिछली कुछ परीक्षाओं के दौरान, यह देखा गया है कि कई स्कूलों ने गलत विषय संयोजन प्रस्तुत किया और परीक्षा के दिन अतिरिक्त प्रश्न पत्रों की मांग की, जिससे परीक्षा के सुचारू संचालन में अव्यवस्था पैदा हुई। इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए संबंधित स्कूल विषय-वार, माध्यम-वार और कक्षा-वार नामांकन की जांच कर सकते हैं। ’’ शिक्षा निदेशालय ने कहा कि परीक्षा के दौरान अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: …दक्षिण में जाकर अमेठी के लोगों का अपमान किया वो फिर यहां से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं : स्मृति
Next Post: ISRO मुख्यालय जाकर वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कहा-आपने जो कर दिखाया वो हम सभी के लिए प्रेरणा है

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया