Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
arvind kejriwal

दिल्ली की चार सीटों के लिए AAP ने उम्मीदवारों का किया ऐलान

Posted on February 27, 2024 By Sanchar Times News

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जबकि हरियाणा के एक सीट से भी आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे जबकि पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी बनाया है। जबकि दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को आप ने टिकट दिया है। इनमें से तीन ऐसे नेता है जो फिलहाल में विधानसभा के सदस्य हैं।

इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को टिकट दिया है। दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हमने आज 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की – 4 दिल्ली से और 1 हरियाणा से… दिल्ली में, कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। वह आरक्षित वर्ग से आते हैं. पार्टी ने सामान्य सीट से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतारने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बारे में निर्णय लेने में सबसे बड़ा मानदंड यह है कि यह स्पष्ट हो कि भाजपा सांसद न तो जनता के बीच दिखें और न ही कोई काम करें। इसलिए, पार्टी ने ऐसे नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया जो जमीन से जुड़े हों, चौबीस घंटे लोगों के बीच हों और उनके लिए काम करें।

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को तीन सीटे दी गई हैं। इसके अलावा हरियाणा में आप को एक सीट मिली थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की थी। 2019 का चुनाव में भाजपा को पूरे दिल्ली में 55% से ज्यादा वोट मिले थे।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: हिमाचल : CM सुक्खू बोले- बीजेपी में अंतरात्मा नाम की चीज नहीं
Next Post: सपा विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, अखिलेश यादव बोले- उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया