Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
saha

दिल्ली : भाजपा ने झोंकी ताकत : अमित शाह के निशाने पर रहे केजरीवाल

Posted on May 21, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। लोकसभा के लिए मतदान नजदीक आते देख भाजपा ने राजधानी में पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित मालवीय नगर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पूर्वी दिल्ली के मालवीय में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। अमित शाह ने जहां झुग्गी, वहीं मकान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 3000 फ्लैट्स आवंटित किए। आज मैं मोदी जी की गारंटी देकर जाता हूं, 2026 तक सभी अनधिकृत कालोनियों को अधिकृत करके रहने वालों को मालिकाना हक दिया जाएगा। केजरीवाल दुनियाभर में अपने कामों के झूठ का ढ़िढोरा पीट रहे हैं। भाजपा के बहुमत मिल चुका है और अब लड़ाई 400 पार की लड़ाई है। जेपी नड्डा ने वांसुरी स्वराज के समर्थन में मालवीय नगर इलाके में रोड शो किया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 दोबारा लगाने और ट्रिपल तलाक को बहाल करने का आासन दे रहे हैं। दिल्ली के लोग इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं कर सकते।
दक्षिणी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोगों ने समर्थन मांगा। उन्होंने आम जनता से सवाल करते हुए कांग्रेस और आप दोनों पर हमला बोला। उन्होंने भारत माता की जय से संबोधन शुरू करते हुए लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं। कांग्रेस मंदिर निर्माण का विरोध कर रही थी और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल राम मंदिर की भूमि पर अस्पताल बनाने की मांग कर रहे थे। गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि पीओके की बात मत करो, पाकिस्तान का सम्मान करो। राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि हम भाजपा की जमात हैं, एटम बम से नहीं डरते। दिल्लीवालों को मंच से पूछने आया हूं, पीओके हमारा है कि नहीं। पीओके भारत का कहा है , रहेगा और इसे लेकर रहेंगे। मोदी सरकार में आज परिवर्तन देखिए। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे आज पीओके में आजादी के नारे लगते हैं। टूरिस्टों को नहीं आने देते थे, आज पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज है।

उन्होंने कहा कि आज तक केजरीवाल जैसा यू टर्न लेने वाला नहीं देखा। केजरीवाल ने नौकरी छोड़कर एनजीओ बनाया। शपथ लेकर बोलते थे कि हम राजनीति में नहीं आएंगे और पार्टी बना ली। वह कहते थे कि मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा, मुख्यमंत्री भी बन गए। वह कहते थे कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार गिराकर जेल भेजेंगे। आज सत्ता के लिए खुद कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। उनके भ्रष्टाचार की सूची भी बहुत बड़ी है। भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देकर लालू जेल गए। जय ललिता जेल गयीं और भी मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर जेल गए। केजरीवाल ऐसे नेता हैं जेल तो गए, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। केजरीवाल जी कुर्सी पर फैबीकोल चिपकाकर बैठे हैं। 4 जून को यह फैबीकोल उखड़ जाएगा।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: सलमान को पसंद आया ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ट्रेलर
Next Post: प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी : केजरीवाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया