Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
accident

दिल्ली में ईयरफोन लगाए व्यक्ति की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत

Posted on September 5, 2024September 5, 2024 By Sanchar Times News

नयी दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सड़क पार करते समय 28 वर्षीय एक व्यक्ति की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार अपराह्न महिपालपुर फ्लाईओवर के पास जब यह घटना हुई, तब पीड़ित मनोज कुमार (28) अपने कानों में ईयरफोन लगाए हुए था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में बस चालक जसबीर दहिया (42) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनोज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के रंगपुरी में रहता था और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज अपने काम से घर लौट रहा था, तभी द्वारका सेक्टर-23 स्थित एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान संदेह है कि पीड़ित ने ईयरफोन लगा रखा था, जिसके कारण वह दूसरी तरफ से आ रही बस पर ध्यान नहीं दे सका। मनोज की मौके पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: यूक्रेन पर सबसे घातक हमला, 51की मौत
Next Post: 15 न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए हैं जरूरी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया