Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi rain

दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट

Posted on August 11, 2024 By Chhavi Singh

भारी बारिश, यातायात बाधित, कई इलाकों में जलभराव


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार दोपहर भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जो बेहद खराब मौसम और आवागमन में संभावित व्यवधान के लिए ‘तैयार रहने’ का संकेत देता है। मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में भारी बारिश हुई। आईएमडी ने नवीनतम चेतावनी में शाम में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में और अधिक बारिश का अनुमान जताया है। भारी बारिश के मद्देनजर आईएमडी ने दिल्लीवासियों के लिए एक परामर्श भी जारी किया है, जिसमें उन्हें घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात बाधित होने की जानकारी दी। यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड के पास नजफगढ़-फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया इन हिस्सों से बचें। बारिश के कारण जलमग्न सड़क की तस्वीर के साथ साझा की गई एक अन्य पोस्ट में पुलिस ने कहा, नजफगढ़ फिरनी रोड पर जलभराव और छावला स्टैंड के पास तीन क्लस्टर बसों के खराब होने से यातायात बाधित हुआ। एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर जलभराव के बारे में सात और पेड़ गिरने के बारे में चार शिकायतें प्राप्त हुईं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: PM मोदी ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी कीं
Next Post: शंभूका फाउंडेशन कार्यक्रम में शिक्षाविदों और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया