Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
up coming

‘द आर्चीज’ के प्रीमियर में बॉलीवुड ए-लिस्टर्स की दिखी कतार

Posted on December 7, 2023December 7, 2023 By Sanchar Times News

म्यूजिकल ड्रामा ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर में बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स की कतार देखी गई, जिनमें शाहरुख खान फैमिली, बच्चन, अख्तर, कपूर, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, रेखा और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। स्टार्स से सजा यह प्रीमियर मंगलवार रात नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में आयोजित किया गया। शाहरुख की बेटी सुहाना खान, जो फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने ए¨क्टग करियर की शुरुआत कर रही हैं, को अपने परिवार के साथ इस इवेंट में आते देखा गया। सुहाना ने रेड कलर के ग्लिटर वाला खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। इस ड्रेस के साथ उन्होंने खुले बाल रखे और गोल्डन हाई हील्स पहनी, जिससे उनका ग्लैमरस लुक निखर कर आया। वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान टीशर्ट और ब्लैक कलर के ब्लेजर में दिखे। सुहाना की मां गौरी ब्लैक कटआउट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके भाई-आर्यन और अबराम भी इवेंट में मौजूद रहे।
फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर वाइट ब्लेजर, मैचिंग फ्लेयर पैंट और टॉप पहनकर इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने हेवी नेकपीस के साथ लुक को पूरा किया। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जो फिल्म ‘द आर्चीज’ में अभिनय कर रहे हैं, अपने परिवार के साथ प्रीमियर में पहुंचे। अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐर्या राय, पोती आराध्या, बेटी ेता बच्चन नंदा, उनके पति निखिल नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली भी थीं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी व एक्ट्रेस जान्हवी की छोटी बहन ख़्ाुशी कपूर, जो ‘द आर्चीज’ से अपने ए¨क्टग करियर की शुरुआत कर रही हैं, को प्रीमियर में एक ऑफ-शोल्डर सिल्वर शिमर गाउन और मैचिंग चोकर पहने देखा गया था। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था। प्रीमियर नाइट पर सदाबहार रेखा ग्रीन और सिल्वर कलर की साड़ी में पहुंचीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और मैचिंग पोटली बैग के साथ लुक को पूरा किया।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने मॉडल और बीएफएफ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ कैमरे के सामने पोज दिया। ‘जवान’ के निर्देशक एटली अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। इस कपल ने ब्लैक आउटफिट पहनी हुई थी। रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी थीं। उन्होंने सिल्वर कोट, नेवी ब्लू पैंट और वाइट शर्ट पहनी थी। एक्टर ने फॉर्मल जूतों के साथ लुक को पूरा किया।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में अपने अभिनय से प्यार बटोरने वाले ‘मैन ऑफ द ऑवर’ बॉबी देओल इवेंट में सिल्वर शर्ट और वाइट पैंट में नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी तान्या भी थीं। कैटरीना ने अपने खूबसूरत लुक से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस बॉडी कॉन ड्रेस पहनी थी और सिल्वर हील्स के साथ आउटफिट को पूरा किया था।
उनके साथ उनकी बहन इसाबेल कैफ भी थीं। इवेंट में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए। ऋतिक ने ब्लैक शर्ट, ग्रे पैंट और कैप पहनी थी। वहीं सबा ने ¨पक क्रॉप टॉप और मैचिंग फ्लोरल स्कर्ट में रेट्रो वाइब्स दी। रणवीर सिंह भी अपने फंकी अंदाज में नजर आए। इस इवेंट में शामिल होने वाले अन्य स्टार्स में जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, जान्हवी कपूर, इब्राहिम अली खान, करिश्मा कपूर, मानुषी छिल्लर, कोंकणा सेन, कपिल शर्मा, काजोल, अनन्या पांडे, हेमा मालिनी, ईशा देओल, शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, जेनेलिया और रितेश देशमुख, शनाया कपूर, सोनाली बेंद्रे और किरण राव शामिल थे।

Post Views: 2
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: ‘जिगरा’ में एक्शन करेंगी आलिया भट्ट
Next Post: जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर नेहरू को घेरते हुए गृहमंत्री अमित शाह बोले

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया