Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jh copy

धनबाद : रोक-टोक से परेशान सनकी बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

Posted on January 25, 2024January 25, 2024 By Sanchar Times News

धनबाद के पांडरपाला मोती मैदान इलाके में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना घटी. एक बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि पिता उसे खैनी खाने से रोकते थे. रोक-टोक पर भड़के बेटे जफर ने पिता मो. मुजफ्फर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर थाने ले गई.

वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि पांडरपाला निवासी मो. मुजफ्फर बड़ा बेटा जफर बेरोजगार है. उसका मुहल्ले के युवकों के साथ उठना-बैठना था. पिता को खबर मिली कि वो खैनी खाता है. इस पर पिता बुधवार की रात जफर डांट- फटकार लगाई थी. गुरुवार की सुबह पिता दरवाजे पर बैठे थे, तभी जफर पीछे से आया और कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े. इसके बाद जफर चुपचाप से वहां से खिसक गया.लेकिन मां ने वारदात को देख लिया था, उसने शोर मचाया. शोर सुन वहां मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई. थोड़ी देर में जफर भी कुल्हाड़ी छिपाकर लौट आया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटा खुद को बेकसूर बताने लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया.
नाली में फेंक दी थी कुल्हाड़ी

पिता की हत्या के बाद जफर ने कुल्हाड़ी घर से थोड़ी दूरी पर नाली में फेंक दी. पुलिस के आने के बाद उसने कुल्हाड़ी के बारे में नहीं बताया. कहने लगा कि कुल्हाड़ी बरामद करा देगा तो पुलिस उसे जेल भेज देगी. बाद में उससे कहा गया कि कुल्हाड़ी मिलने पर पुलिस उसे छोड़ देगी. तब उसने कुल्हाड़ी को नाली से बरामद करा दिया. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है. जल्द ही पुलिस मामले में चार्जशीट दायर कर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम करेगी.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: ज्ञानवापी : सर्वे रिपोर्ट सभी पक्षकारों को देने का आदेश
Next Post: रांचीः अधिवक्ता पर 10 वर्ष की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया