Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
sun

धूप का चश्मा खरीदते समय रखें किन बातों का ध्यान!

Posted on May 20, 2024May 20, 2024 By Chhavi Singh

आपको आजकल सुपरमार्केट एवं पेट्रोल पंप से लेकर आम दुकानों और ऑनलाइन फैशन खुदरा विक्रेताओं तक, कहीं से भी सस्ता धूप चश्मा आसानी से मिल सकता है लेकिन इस बात को लेकर हमेशा संदेह रहता है कि क्या ये चश्मे आंखों को धूप से बचा सकते हैं या नहीं। इस प्रकार के चश्मों में लगे लेंस आमतौर पर यूवी (अल्वावॉयलेट) किरणों से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराते और दिखने में स्पष्टता जैसे अन्य मामलों में भी उनकी गुणवत्ता निराशाजनक होती है। ‘ऑप्टिशियन’ (चश्मा बनाने वाला) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होता है यानी चश्मा बनाते समय उनके लिए उच्च मानकों का पूरा करना अनिवार्य है। इसका अर्थ यह है कि पेशेवर ऑप्टिशियन ग्राहकों को अपने लिए ऐसा धूप चश्मा चुनने में बेहतर तरीके से मदद कर सकते हैं जो न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करता हो, बल्कि आरामदायक भी हो और उनके चेहरे की बनावट के भी अनुकूल हो।
दृश्यता की गुणवत्ता
धूप का चश्मा पहनने से ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको देखने में दिक्कत हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेंस प्रकाश को चुंिनदा रूप से छानते हैं : यह एक प्रकार के विकिरण को अंदर आने देता है और अन्य की पहुंच को सीमित कर देता है।
रंग मायने रखता है
हमें लेंस की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ ही इसके रंग पर भी गौर करना चाहिए। चश्मे के लेंस का रंग धूप से मिलने वाली सुरक्षा को प्रभावित नहीं करता, लेकिन यह आंखों में लगने वाली चमक पर असर डालता है क्योंकि प्रत्येक रंग प्रकाश की एक अलग तरंगदैध्र्य (वेवलैंथ) को छानता है।
‘पोलेराइज्ड लेंस’
‘पोलेराइज्ड लेंस’ सड़क या पानी जैसी सतह से परावर्तित होने के बाद एक निश्चित कोण पर आंख तक पहुंचने वाली रोशनी को रोकते हैं, जिससे आंखों पर पड़ने वाली चमक कम हो जाती है। वे विशेष रूप से उस समय के लिए उपयुक्त हैं जब आप गाड़ी चला रहे हों या पानी के आसपास हों।
अन्य विशेषताएं
डिजाइन संबंधी विशेषताओं को हम धूप का चश्मा चुनते समय नजरअंदाज नहीं कर सकते। चश्मे को चुनते समय किसी भी प्रकार का संदेह होने पर सबसे अच्छी सलाह यह है कि आप अपने ‘ऑप्टिशियन’ या ‘ऑप्टोमेट्रिस्ट’ से बात करके धूप का वह चश्मा चुनें जो आपकी जरूरतों को पूरा करता हो।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: ईरान के राष्ट्रपति को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश!
Next Post: रणवीर सिंह को पसंद आई ‘श्रीकांत..’

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया