Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
pm modi

नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 25 का सफर सिर्फ 21 मिनट में किया जा सकेगा तय

Posted on September 17, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई मेट्रो स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 का उद्घाटन कर दिया है। द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन होने के साथ ही नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 25 का सफर सिर्फ 21 मिनट में तय किया जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के द्वारा जारी की जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार को भी अब बढ़ाया जाएगा।

पहले मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा होती थी जिसे बाद कर 120 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा। इस यात्रा का समय कम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया है उसके बाद नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक का सफर महज 21 मिनट में पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह इसका उद्घाटन किया है मेट्रो का परिचालन दोपहर 3:00 बजे से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा।

बता दे कि दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को द्वारका सेक्टर इस किस से आगे बढ़ाया गया है अब यह लाइन कन्वेंशन सेंटर तक लाई गई है। बता दे कि नहीं स्टेशन का नाम आईआईसीसी द्वारका सेक्टर 25 रखा गया है। यह एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन है। इस मेट्रो स्टेशन सका डिजाइन भी बेहद खास है। मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री मेट्रो से उतरकर एक सबवे से होकर सीधे कन्वेंशन सेंटर में पहुंच सकेंगे।

बता दें की नई दिल्ली से शुरू होने के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई भी बढ़ गई है। नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक रेल मेट्रो लाइन की पूरी लंबाई अब 24.9 किलोमीटर हो गई है। बता देगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो लाइन के अलावा यशोभूमि नाम से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का उद्घाटन भी किया है। बता दें कि ये कन्वेशन सेंटर 73000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

यशोभूमि क्या है?

देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को द्वारका में ‘यशोभूमि’ नामक भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के चरण 1 के संचालन के साथ मजबूत किया जाएगा। 73 हजार वर्ग मीटर से अधिक में फैले कन्वेंशन सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं, जिनमें मुख्य सभागार, ग्रैंड बॉलरूम और 13 मीटिंग रूम शामिल हैं, जिसमें कुल 11,000 प्रतिनिधियों की व्यवस्था है। उल्लेखनीय रूप से, इसमें देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया मुखौटा है।

लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता वाला मुख्य सभागार एक अभिनव स्वचालित बैठने की प्रणाली से सुसज्जित है, जो विभिन्न बैठने की व्यवस्था के लिए लचीलापन प्रदान करता है। लकड़ी के फर्श और ध्वनिक दीवार पैनल विश्व स्तरीय अनुभव सुनिश्चित करते हैं। ग्रांड बॉलरूम, एक अनोखी पंखुड़ी वाली छत से सजा हुआ, लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी कर सकता है और इसमें 500 लोगों के बैठने के लिए एक विस्तारित खुला क्षेत्र शामिल है। आठ मंजिलों में फैले 13 बैठक कक्ष विभिन्न स्तरों की बैठकों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।


Spread the love
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगाया आरोप, विपक्ष विहीन संसद चाहती है भाजपा
Next Post: एशिया कप 2023 का फाइनल : श्रीलंका ने टॉस जीता, भारतीय टीम को दिया पहले गेंदबाजी का न्यौता

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme