Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
bangladesh 1

नजमुल हुसन शंटो, शाकिब ने दिलाई बांग्लादेश को जीत

Posted on November 7, 2023 By Sanchar Times News

सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश ने श्रीलंका पर तीन विकेट से जीत दर्ज कर आखिरकार लगातार छह हार के क्रम को तोड़कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत बनाए रखा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईसीसी वनडे वि कप के विवादास्पद मुकाबले में कप्तान शाकिब अल हसन (82 रन) और नजमुल हुसन शंटो (90 रन) के अर्धशतकों से बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर श्रीलंका के चरिथ असलंका के शतक पर भी पानी फेर दिया।
बांग्लादेश की टीम अब आठ मैच में दो जीत से चार अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि श्रीलंका इतने ही मैचों में दो जीत से चार अंक लेकर आठवें स्थान पर है। 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान पाकिस्तान के अलावा मौजूदा वि कप की सात शीर्ष टीमें क्वालीफाई करेंगी।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका (108 रन) के कॅरियर के दूसरे शतक के बावजूद 49.3 ओवर में 279 रन बनाकर आउट हो गई। असलंका ने धनंजय डिसिल्वा (34) के साथ छठे विकेट के लिए 78 और सदीरा समरविक्रम (41) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। असलंका ने अपनी पारी में 105 गेंद का सामना किया और पांच छक्के व छह चौके जड़े। बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज तंजीम हसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। शरीफुल इस्लाम और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 41.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शंटो ने 12 चौकों की मदद से 101 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए जबकि कप्तान शाकिब ने दो छक्के और 12 चौकों की मदद से 65 गेंदों में 82 रन की पारी खेली। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की तरफ से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 169 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने तीन विकेट, एंजेलो मैथ्यूज और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट विकेट लिए।
मैच में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को ‘टाइम आउट’ दे दिया गया। मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया लेकिन इसमें दो मिनट से अधिक का समय लग गया। इस बीच शाकिब ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली बार हुआ जब अगली गेंद फेंके जाने से पहले ही दूसरा बल्लेबाज आउट हो गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। तंजीद हसन (09) पारी के तीसरे ओवर में ही तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की गेंद पर निसांका को आसान कैच दे बैठे। इसके बाद मदुशंका ने लिटन दास (23) को पगबाधा दूसरा झटका दिया। इसके बाद शाकिब और शंटो ने पारी को आगे बढ़ाया और 18वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। शाकिब ने पारी के 30वें ओवर में रजिता को निशाना बनाते हुए उनकी लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके जड़कर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। मैथ्यूज ने शाकिब को मिड ऑफ पर असलंका के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। मैथ्यूज ने इसके बाद अपनी कलाई की ओर इशारा किया। मानो शाकिब से कह रहे हों उनके जाने का समय आ गया। शंटो भी इसके बाद मैथ्यूज की गेंद को विकेटों पर खेल गए जिससे बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 211 रन हो गया।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: अभिनेत्री रश्मिका काट-छांट करके बनाए गए वीडियो से आहत
Next Post: लगातार बढ़ते प्रदूषण से राहत पाने के लिए दिल्ली में दिवाली बाद ऑड-इवन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया