Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
ramesh

नरेन्द्र मोदी और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं : रमेश चेन्निथला

Posted on February 18, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गांधी-नेहरू विचारधारा को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पुणे के लोनावाला में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद चेन्निथला संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर में राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट सहित सभी शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया था।
चेन्निथला ने कहा, ”नरेन्द्र मोदी और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं। अगर मोदी सत्ता में वापस आते हैं तो कई लोगों को जेल जाना होगा। क्योंकि मोदी लोकतंत्र या संविधान में विश्वास नहीं रखते। इस चुनाव में हमारी करो या मरो की स्थिति है।” केरल से विधायक चेन्निथला ने कहा, ”मोदी लगातार पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हैं क्योंकि वह गांधी-नेहरू विचारधारा को खत्म करना चाहते हैं। राज्य स्तरीय शिविर को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है, जिसे हमें रणनीति तरीके से उचित बूथ प्रबंधन के साथ लड़ना होगा।”

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 48 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया को एकजुट होकर काम करना चाहिए। चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस के भीतर अनुशासन होना चाहिए। अगर कोई पार्टी की विचारधारा से हटकर बयानबाजी करता है तो राह में मुश्किलें आएंगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लड़कों की पर्सनालिटी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो महिलाओं को करती हैं आकर्षित
Next Post: यशस्वी जायसवाल ने की वीरेंद्र सहवाग के क्लब में एंट्री, वीरू ने की तारीफ

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया