Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 4

नाबालिग को गोली मारी, बाप-बेटे बंदी

Posted on November 23, 2023 By Sanchar Times News

उत्तर पूर्वी जिला के करावल नगर इलाके में दुकान के सामने स्कूटी पर बैठने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने 14 साल के लड़के को गोली मार दी। उस दौरान घायल लड़के को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बुधवार सुबह बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे करावल नगर थाना क्षेत्र के शिव विहार 33 फुटा रोड पर 14 साल के लड़के को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि लड़के के जांघ में गोली मारी गई है और गोली जांघ को पार करते हुए बाहर निकल गई।
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी, जिसमें पता चला कि कुछ लड़कों के बीच में हुआ । घायल किशोर ने अपने चाचा की दुकान के बाहर खड़ी अपनी स्कूटी पर आरोपी लड़कों के बैठने का विरोध किया था, इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आरोपी लड़के वहां से चले गये, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी लड़के अपने पिता नीरज के साथ मोटरसाइकिल पर वापस आए उनमें नीरज पिस्तौल से लैस था। एक बार फिर हाथापाई हुई, इस दौरान नीरज ने लड़के की बायीं जांघ पर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तड़के नीरज और उसके 16 साल के छोटे बेटे को पकड़ लिया। नीरज के पास से देशी पिस्तौल बरामद की गई। इस मामले में नीरज का बड़ा बेटा और उसका दोस्त भी शामिल है जिसकी तलाश की जा रही है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: ट्रेड फेयर में दोपहर तक ही कई पवेलियन हुए फुल
Next Post: मात्र 350 रुपए लूटने के लिए युवक को मार डाला

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया