Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
gold 2

निशानेबाजों ने जीते 2 स्वर्ण, 3 रजत एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Posted on September 30, 2023September 30, 2023 By Chhavi Singh

हांगझोउ। भारत के युवा निशानेबाजों का एशियाई खेलों में सोना उगलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा जब दो स्वर्ण और तीन रजत का इजाफा करके उन्होंने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया। पिछले छह दिन में भारतीय निशानेबाजों ने छह स्वर्ण और सात रजत समेत 18 पदक जीते हैं। इससे पहले एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 दोहा खेलों में था जब 14 पदक जीते थे।
पलक गूलिया और ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। वहीं टीम वर्ग में 18 वर्ष की ईशा (579), पलक (577) और दिव्या टीएस (575) का कुल स्कोर 1731 रहा। चीन ने 1736 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता जो एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी है। चीनी ताइपै को कांस्य पदक मिला। इसके बाद 22 वर्ष के ऐर्य ने व्यक्तिगत राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में रजत पदक जीता ।
पलक और ईशा ने व्यक्तिगत वर्ग में एक दूसरे को कड़ी चुनौती देते हुए शीर्ष दो स्थान हासिल किए ।17 वर्ष की पलक ने स्वर्ण और ईशा ने रजत पदक जीता। पाकिस्तान की तलत किश्माला को कांस्य पदक मिला। पलक का यह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत पदक है। उसने फाइनल में 242.1 स्कोर किया जो एशियाई खेलों में रिकॉर्ड है। ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत भी जीता है। वहीं ईशा, मनु भाकर और रिदम सांगवान ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।
पलक ने बाद में कहा, ‘किसी से भी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। मैं खुद ही अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हूं। मैं हमेशा खुद को ही चुनौती देती हूं।’ हरियाणा के झज्जर की 17 वर्षीय निशानेबाज ने कहा, ‘मेरा पहला शॉट 9.1 का था जो पूरी तरह से ‘आउटर शॉट’ था। मैं इसके बाद थोड़ी नर्वस हो गयी। लेकिन फिर मैंने खुद से कहा, अभी यह खत्म नहीं हुआ है। यह पहला ही शॉट है और अभी 23 और शॉट लगाने हैं।’
ईशा ने कहा, ‘शुरू में काफी अच्छा रहा, मैं फोकस बरकरार रखने में कामयाब रही। ऐसा भी समय होता है जब चीजें कारगर नहीं होती, लेकिन खुश हूं कि अंत में यह सब मेरे पक्ष में रहा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं थोड़ी नर्वस थी और अच्छी तरह ‘ट्रिगर’ नहीं कर पा रही थी। मैंने महसूस किया कि इसके बाद मैंने ज्यादा ध्यान अपने ‘ट्रिगर’ पर दिया। बुधवार को 25 मीटर पिस्टल में व्यक्तिगत रजत जीतने वाली ईशा 10 मीटर एयर पिस्टल रजत जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थी। ईशा ने व्यक्तिगत फाइनल में 239.7 स्कोर किया।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भारत ने वि रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ऐर्य प्रताप सिंह तोमर (591), स्वप्निल कुसाले (591) और अखिल श्योराण (587) टीम में थे जिन्होंने चीनी चुनौती से पार पाते हुए 1769 स्कोर किया। चीन 1763 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला। ऐर्य और स्वप्निल ने क्वालीफिकेशन में पहले और दूसरे स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। अखिल पांचवें स्थान पर रहते हुए भी फाइनल में जगह नहीं बना सके क्योंकि आठ टीमों के फाइनल में एक देश से दो ही प्रतियोगी भाग ले सकते हैं।
अगले साल पेरिस ओलंपिक में पदक उम्मीद स्वप्निल ने क्वालीफिकेशन में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 591 स्कोर किया। ऐर्य का भी यही स्कोर था लेकिन इनर 10 ज्यादा मारने के कारण स्वप्निल शीर्ष रहे। फाइनल में स्वप्निल और ऐर्य दोनों स्वर्ण की दौड़ में थे। ऐर्य ने 459.7 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता जबकि चीन के डु लिंशू ने 460.6 के स्कोर के साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
स्वप्निल पूरी स्पर्धा में स्वर्ण की दौड़ में जग रहे थे लेकिन एक खराब शॉट पर 7.6 ही स्कोर कर पाने के कारण वह पहले से पांचवें स्थान पर खिसक गए। इससे पदक की दौड़ से बाहर होकर चौथे स्थान पर रहे। ऐर्य ने 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण और व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य तथा रजत पदक जीते।

खेल

Post navigation

Previous Post: वरुण शर्मा ने ‘फुकरे 3’ में दर्शकों को हंसाकर किया लोटपोट
Next Post: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना, महिला आरक्षण बना कानून

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया