Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 2

नीतीश के एक प्रमुख सहयोगी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की

Posted on February 24, 2024February 24, 2024 By Chhavi Singh


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी ने शुक्रवार को विधानसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। विद्युत मंत्री बिजेंद्र यादव ने विधानसभा में अपने विभाग का बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने या कम से कम राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने पर विचार करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, मैं इस सदन के माध्यम से प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज देने पर विचार करने का अनुरोध करता हूं। हमने अपने सीमित संसाधनों के साथ बहुत कुछ हासिल किया है।

बहुत से लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। राज्य में बिजली क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि ऊर्जा के तीन स्रोत– पानी, हवा और सूर्य की रोशनीयहां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।

यह पहली बार है कि जद (यू) अध्यक्ष कुमार के एक महीने पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने के बाद से विशेष दर्जे की मांग उठाई गई है। कुमार 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही यह मांग उठाते रहे हैं।

हालाँकि, मोदी सरकार ने तर्क दिया है कि विशेष श्रेणी का दर्जा देना अब संभव नहीं है क्योंकि 14वें वित्त आयोग ने उस प्रावधान को ख़त्म कर दिया था जब कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग केंद्र में सत्ता में था।

राजग में लौटने से पहले कुमार विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में थे और तब उन्होंने नए जोश के साथ इस मांग को पुनर्जीवित किया था। तब उन्होंने भाजपा विरोधी ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर न केवल बिहार बल्कि सभी पिछड़े राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का वादा किया था।

यादव ने जब यह मांग आज फिर से उठाई, तो उनके बगल में बैठे लोगों में कुमार के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अभी भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे नहीं सोच पा रही है
Next Post: 90 प्रतिशत महिलाओं में आयरन की कमी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया