Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
relationship

…नुकसान पहुंचा सकते हैं फिजिकल रिलेशनशिप से जुड़े ये मिथक

Posted on February 22, 2024 By Chhavi Singh

सेक्स एक ऐसी चीज़ है, जो कपल्स के बीच बेहद आम है। भले ही लोग इसे खुलकर स्वीकार नहीं करते लेकिन यह सच है कि सेक्स की इच्छा हर किसी को होती है। हालाँकि, जब बात सेक्स पर आती है तो हर व्यक्ति को लगता है वे इसके बारे में सब कुछ जानते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोग जितना भी सेक्स के बारे में जानते हैं, उनमें से ज्यादातर जानकारी गलत है। ये सब सेक्स एजुकेशन की कमी की वजह है। सेक्स को लेकर बहुत सारे मिथक हैं, जो रिश्तों को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें समय रहते दूर करने में ही भलाई है। चलिए जानते हैं सेक्स से जुड़े किन मिथकों को समय रहते दूर कर लेना चाहिए।

सेक्शुअल हेल्थ एक्सपर्ट डेबी हर्बेनिक ने बताया कि यह मिथक जीवन भर बना रहता है। उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि हर कोई सेक्स कर रहा है। इसकी वजह से वह सेक्स में कूद पड़ते हैं, जिसके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं होते हैं।’ डॉ. हर्बेनिक ने कहा, ‘ये मिथक लोगों को ख़राब महसूस करा सकता है।’ हर कोई अपने मानसिक और शारीरिक जरुरत के हिसाब से सेक्स में शामिल होता है। इसलिए इस चीज को सामान्य बनाने की जरुरत है।

एक्सपर्ट के अनुसार, बहुत से लोग सेक्स को पेनेट्रेशन तक सिमित रखते हैं। इसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ अपना रोमांच खो देती है। एक समय के बाद लोगों को सेक्स के दौरान चरमसुख प्राप्त होना बंद हो जाता है। सेक्स सिर्फ पेनेट्रेशन तक सिमित रखने की चीज नहीं है। फोरप्ले भी सेक्स का हिस्सा है, जो ज्यादा आनंद में योगदान देता है। इसके अलावा कपल को ओरल सेक्स और अन्य चीजों को भी अपने रोमांटिक सेशन में शामिल करना चाहिए।

सेक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर महिलाओं और पुरुषों को ये लगता है कि सेक्स करने की ज्यादा इच्छा सिर्फ पुरुषों को होती है। इस मिथक के कारण, पुरुष अक्सर अपनी इच्छा की कमी को लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं, और हमेशा पहल करने का दबाव महसूस करते हैं। हालाँकि, ऐसा कुछ नहीं है। सेक्स करने की इच्छा का ज्यादा या कम होने का ताल्लुक महिला या पुरुष होने से नहीं होता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: यह 8 सुपरफूड्स पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए बेहद फायदेमंद
Next Post: उत्तरी और पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी होने से कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया