Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
nugu

नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया

Posted on August 12, 2023 By Chhavi Singh

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने शांति भंग और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए शुक्रवार शाम को नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को 13 अगस्त रात 11.59 बजे तक बढ़ा दिया. नूंह जिले में पहले शुक्रवार रात 11.59 तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था. हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी.वी. एस. एन. प्रसाद द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश में बताया गया, ‘ नूंह उपायुक्त द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई है और हालात अभी भी गंभीर और तनावपूर्ण बने हुए हैं.’
हरियाणा में इस महीने की शुरुआत में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में कुल 393 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 118 अन्य को हिरासत में लिया गया है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हरियाणा के नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, पानीपत, भिवानी और हिसार में 160 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं.

नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारणिया ने बताया कि ब्रज मंडल हिंसा मामले के संबंध में जिले में 59 प्राथमिकियां दर्ज कर 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, नूंह में पिछले महीने सांप्रदायिक हिंसा की वजह से अवरुद्ध हुई यात्रा को पूरा करने के लिए कुछ हिंदू समूहों के आह्वान के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को लोगों से बिना मंजूरी के जुलूस या फिर कोई रैली नहीं निकालने की अपील की.

गौरतलब है कि नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की ‘ब्रज मंडल यात्रा’ पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी. वीएचपी के मंडल मंत्री देवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘सभी हिंदू समूहों ने 28 अगस्त को उस यात्रा को पूरा करने का फैसला किया है, जिसपर 31 जुलाई को नूंह में हमला हुआ था. उम्मीद है कि यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरी होगी.’

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि मेवात धर्म यात्रा 28 अगस्त 2023 को पूरी होगी. गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में आम जनता से अनुरोध किया कि वे उत्तेजक नारे लगाने, भाषण देने, बैनर ले जाने या ऐसे किसी कृत्य में शामिल न हों, जो किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता हो या फिर शांति भंग कर सकता हो.

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अपराध वरुण दहिया ने बताया, ‘हम किसी विशिष्ट जुलूस के लिए यह अपील नहीं कर रहे हैं. जिले में हालात सामान्य हैं और हमने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. (भाषा)

राज्य

Post navigation

Previous Post: उत्तराखंड में ऐसी हसीन वादियां मौजूद, जहां पर घूमने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं होगा
Next Post: टमाटर के दामों में दिल्ली-NCR में गिरावट, हरी सब्जियां भी हुई सस्ती; जानें ताजा रेट

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • शराब पीने के बाद दवा लेना कितना खतरनाक? इन दवाओं के साथ बढ़ सकता है लिवर डैमेज और ब्लीडिंग का खतरा
  • mayawati का परिवार को लेकर बड़ा फैसला, आकाश और दीपिका को जिम्मेदारी नहीं; ईशान को लेकर भी चेतावनी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया