Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
anurag

… नैतिकता की बात करते थे, आज वो जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे, केजरीवाल पर BJP का वार

Posted on March 23, 2024March 23, 2024 By Sanchar Times News

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब घोटाले में कई नेता जेल में हैं। और झूठ की शुरुआत केजरीवाल ने की थी। जो लोग कल तक लोगों को क्लीन चिट देते थे वे आज जेल में हैं। उन्होंने सिसौदिया का भी जिक्र किया। ठाकुर ने कहा कि शुचिता की राजनीति की बात करते-करते, आज शराब घोटाले की दल-दल में फंस चुकी आम आदमी पार्टी की शराब की बात करें, तो ये एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और ऐसे उनके कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज जेल में हैं। वहीं मुख्यमंत्री और कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल भी ED की गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि तथाकथित ‘ईमानदारी’ और ‘क्लीन चिट’ की बात करने वाले देश के सामने बेनकाब हो गए हैं। मैंने कहा था कि केवल ‘दलाल’ ही सलाखों के पीछे है और सरगना को अभी जेल जाना बाकी है। और देखिए, आज ‘कतर ईमानदार’ का सच हम सबके सामने आ गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि जो कल तक नैतिकता की बात करते थे, आज वो कह रहे हैं कि मैं जेल से भी सरकार चलाऊंगा। इनके दूसरे राज्य पंजाब में, जहां ये सत्ता में ये कहकर आए थे कि हम नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कल वहां नकली शराब के चलते 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। सोचिए, जब मुख्यमंत्री के अपने जिले की ये हालात हैं, तो पूरे पंजाब की क्या हालत होगी? उन्होंने कहा कि शर्मनाक AAP से जुड़ी एक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, कल पंजाब में जहरीली शराब के सेवन से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। केजरीवाल ने कहा था कि सत्ता में आने पर वह पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। लेकिन देखो, क्या हो रहा है!

ठाकुर ने कहा कि सोचिए अगर मुख्यमंत्री के अपने जिले का यह हाल है तो पूरे पंजाब का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान जी से पूछना चाहता हूं… वह कहां सो रहे हैं? वो सत्ता के नशे में सोए हैं या फिर… कुछ पता नहीं। उनके राज्य में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी तक उनका एक भी बयान सामने नहीं आया है।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: ISIS Attack on Russia: एक्शन में रूसी पुलिस, एक साथ दबोच लिए आतंकी!
Next Post: आतंकवाद को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज : एस जयशंकर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया