
हांगझाउ। भारतीय मेंस कॉक्सलेस फोर और क्वाड्रपल स्कल्स रोइंग टीम ने सोमवार को हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 में अपने-अपने इवेंट में कांस्य पदक जीते।
फुयांग वॉटर स्पोट्र्स सेंटर में दो पोडियम फिनिश के साथ भारतीय रोवर्स ने एशियाई खेल 2023 में रोइंग में पांच पदक (दो रजत और तीन कांस्य) के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। इससे पहले रविवार को ओलंपियन अजरुन लाल जाट और अर¨वद सिंह की भारतीय मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और मेंस 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, जबकि मेंस पेयर्स टीम ने कांस्य पदक जीता था।
आशीष, भीम सिंह, जस¨वदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता मेंस 8 टीम का भी हिस्सा थे। मेंस 8 टीम रेस के पहले भाग में पदक हासिल करने से बाहर हो गई थी, लेकिन दूसरे भाग में जापान को पीछे छोड़ते हुए अंतिम पोडियम स्थान हासिल कर लिया। उज्बेकिस्तान 6:04.96 के साथ विजेता रहा, जबकि चीन ने 6:10.04 के साथ रजत पदक हासिल किया। पदक की दौड़ में सीधे प्रवेश पाने के लिए भारतीय मेंस 4 टीम ने पहले हीट-1 में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत का दिन का दूसरा पदक पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम ने हासिल किया। पर¨मदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह ने 6:08.61 समय के साथ अपना कोर्स पूरा किया और चीन (6:02.65) और उज्बेकिस्तान (6:04.64) से पीछे रहते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष एकल स्कल्स में भारत के बलराज पंवार मामूली अंतर से पदक से चूक गए। अंतिम चरण में पंवार हार गए और 7:08.79 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। चीन के झांग लियांग ने स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है कि भारत ने 2018 जकार्ता खेलों में तीन पदक (एक स्वर्ण और दो कांस्य) जीते थे।

