Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
bharat africa

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला T20 मुकाबला आज

Posted on December 10, 2023 By Chhavi Singh

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज की शुरुआत रविवार 10 दिसंबर से होने वाली है। T20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाना है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने उतर रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले की बात की जाए तो मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से होगी। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की गई जीत की लाई को बरकरार रखें और वैसा ही खेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दिखाएं।

दोनों टीमों को बात करें तो भारत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी शानदार रहा है। जानकारी के मुताबिक मैच के दौरान डरबन में तेज बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। शाम के समय डरबन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। T20 मैच के दौरान 75 फ़ीसदी बारिश के आसार भी बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता की तीन मातु की T20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

ऐसे देख सकेंगे मैच

T20 सीरीज का पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जिसे फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी की जाएगी। Disney+ हॉटस्टार पर कई भाषाओं में फंस मैच देख सकेंगे।

जीत से बढ़ा टीम का मनोबल

सूर्यकुमार यादव ने रविवार को स्वीकार किया कि विश्व कप फाइनल में मिली निराशाजनक हार को भुलाना काफी मुश्किल है लेकिन भारतीय कप्तान ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली करार दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले घरेलू मैदान पर पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 4-1 से शिकस्त दी। सूर्यकुमार चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई कर रहे हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रूतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन (पहला और दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

खेल

Post navigation

Previous Post: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंप दी राजनीतिक विरासत
Next Post: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वायु गुणवत्ता

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया