Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 27 at 19.39.57

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए रोहतास जिले में सक्रिय हुई स्टैटिक सर्विलांस टीम

Posted on October 28, 2025October 28, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचिता पूर्ण बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रोहतास जिले में गठित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एसएसटी द्वारा जिले के प्रमुख मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर वाहनों एवं व्यक्तियों की नियमित जांच की जा रही है। किसी व्यक्ति या वाहन से ₹50,000 से अधिक नकद राशि, ₹10,000 से अधिक के उपहार, चुनावी सामग्री, शराब, मादक पदार्थ, हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तुएँ मिलने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाती है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

सभी एसएसटी दलों को शिष्टाचार, संवेदनशीलता और नागरिक अधिकारों का सम्मान करते हुए जांच करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। महिला यात्रियों की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मियों को टीम में अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है।

चुनावी क्षेत्र के अनुसार एसएसटी की तैनाती की गई है, जबकि मतदान से 72 घंटे पूर्व संवेदनशील और अधिक खर्चीले क्षेत्रों में अतिरिक्त सख्ती बरती जाएगी। चेक पोस्ट पर अन्य एजेंसियों द्वारा जांच के दौरान दोहराव से बचने के लिए एसएसटी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइंस के अनुसार, चुनाव प्रचार में पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग अनिवार्य किया गया है। एकल उपयोग प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू है। साथ ही, किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर बिना स्वामी की अनुमति पोस्टर या बैनर लगाने पर रोक है।

चुनावी प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से निर्मित डुप्लिकेट या फेक कंटेंट के उपयोग पर भी आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति या पार्टी के विरुद्ध मिथ्या या अप्रमाणित सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के प्रावधान हैं।

एसएसटी एवं एफएसटी की निगरानी और प्रशिक्षण के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक समन्वय समिति सक्रिय है। इन दलों का प्रशिक्षण निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से तीन माह पूर्व पूरा कर लिया गया है।

जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से भी अपील की है कि वे चुनावी प्रक्रिया को स्वच्छ, पारदर्शी और भयमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी निगरानी टीम या कंट्रोल रूम को दें।

बिहार

Post navigation

Previous Post: उपेंद्र कुशवाहा ने छठ पर्व पर सुशासन और विकास का संदेश दिया
Next Post: दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का सफल परीक्षण, मेरठ के लिए रवाना हुआ विमान, जल्द ही हो सकती है कृत्रिम वर्षा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया