Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pankaj udas

पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया, कहा- इनकी गजलें सीधी आत्मा से बातें करती थी

Posted on February 26, 2024 By Sanchar Times News

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात गजल गायक पंकज उधास के निधन पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि वह भारतीय संगीत के ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिन्होंने अपनी आवाज से हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनके गायन ने भावनाओं को व्यक्त किया और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं।’’


उन्होंने कहा, ‘‘वह भारतीय संगीत के प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुन ने हर पीढ़ी के लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मुझे उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद है। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’ प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। पंकज उधास 72 वर्ष के थे। वह ‘चिट्ठी आई है’ और ‘जिएं तो जिएं कैसे’ जैसे गीतों और गजलों के लिए जाने जाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उधास के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंकज उधास ने अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी ग़ज़लों और गीतों ने हर उम्र और वर्ग के लोगों के दिलों को छुआ। आज उनके चले जाने से संगीत की दुनिया में एक बड़ी रिक्तता आई है, जिसे लम्बे समय तक भर पाना मुश्किल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे अपने गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से सदैव हमारे बीच रहेंगे। मैं शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने Gyanwapi Masjid के तहखाने में पूजा की अनुमति देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
Next Post: कर्नाटक : कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार जीते, बीजेपी का एक प्रत्याशी विजयी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया