Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
teacher

पलामू : आसान सवालों का बच्चे नहीं दे सके जवाब, शिक्षिका को फटकार

Posted on December 19, 2023December 19, 2023 By Chhavi Singh

पाटन प्रखंड के किशनपुर बूथ नंबर 235 पर सुपर चेकिंग जांच के लिए उपायुक्त शशि रंजन पहुंचे थे. इसी दौरान डीसी ने राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे और बच्चों की क्लास ली. शशि रंजन के आसान सवालों को सही जवाब विद्यार्थी नहीं दे सके. इससे वे नाराज हो गये. शिक्षिका सुनीता रवि को फटकार लगाई. डीसी ने कहा कि आप ध्यान देकर नहीं पढाती. ऐसे कैसे होगा मैडम. आप पर कार्रवाई होगा. वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापक रीना दुबे को बुलाकर कहा कि आप लोग बच्चों को कैसी शिक्षा देते हैं. बच्चे हिंदी में लिख नहीं पाते. वर्ग 7 के बच्चे अत्यधिक मृदा नहीं लिख पाये. इस पर उपायुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त की. डीसी ने बच्चों से पूछा कि दूध से दही बनाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं. साथ ही पूछा कि छात्र-छात्राओं से पूछा कि आपके पास मोबाइल है या नहीं. अगर है तो हमें बता दें. वर्ग 7 के एक भी छात्र-छात्राओं ने जवाब नहीं दिया.
डीसी ने शिक्षिका से कहा- कैसी शिक्षा दे रही हैं मैडम
उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति कम क्यों है. कितने शिक्षकों का पदस्थापन है. इस पर रीना दुबे ने बताया कि छह शिक्षक पदस्थापित हैं. जबकि वर्ग 8 में 20 छात्र-छात्रा ही उपस्थित थे, जबकि वर्ग 7 में उपस्थिति कम थी. उपायुक्त ने पाटन बीडीओ अमित कुमार झा को निर्देश दिया कि इन शिक्षकों पर कार्रवाई करें. उपायुक्त ने पाया कि वर्ग 7 और 8 कक्षा में गुणवत्ता के साथ बच्चों को शिक्षा नहीं दी जा रही है. वहीं उपस्थिति कम होने पर काफी नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने बीडीओ पाटन को निर्देश दिया कि शिक्षकों पर कार्रवाई करें. मौके पर बीडीओ अमित कुमार झा और दीपक मिश्रा मौजूद थे.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: राम मंदिर आंदोलन के नेता आडवाणी और जोशी को 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए किया गया आमंत्रित
Next Post: मंत्रिमण्डल की मंजूरी, अब दूसरे राज्यों में अपने उत्पाद बेच सकेंगे उप्र के किसान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया