Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rajeev kumar

पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान

Posted on October 9, 2023 By Chhavi Singh
  • 17 को MP और 23 को राजस्थान में चुनाव, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान; 3 दिसंबर को नतीजे


मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे। मिजोरम में भी 7 नवंबर को होगा चुनाव। वहीं, तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगा चुनाव। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज एलान हो गया है।

चुनाव की तारीख

मिजोरम – 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश – 17 नवंबर

राजस्थान – 23 नवंबर

तेलंगाना – 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,”आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। हम इसका स्वागत करते हैं। जनता अपना जनादेश घोषित करने के लिए उत्सुक है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। पूरी पार्टी तैयार है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में जो नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा और कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उसके अनुसार सभी राज्यों में कांग्रेस मजबूत है। मुझे विश्वास है 2023 के चुनाव में कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बनाएगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। तारीखों का एलान होने के बाद भाजपा नेता सरोज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए बीजेपी तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम दोनों चरणों के चुनाव में आगे रहेंगे। कांग्रेस के तहत भ्रष्टाचार बढ़ा है और पार्टी अपना वादा पूरा करने में विफल रही है।

कांग्रेस शासित प्रदेशों में होगी जातीय जनगणना: राहुल गांधी
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कांग्रेस जातीय गणना के पक्ष में है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातीय जनगणना। छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएंगे। 4 घंटे जातीय जनगणना पर चर्चा हुई। जब हम वायदा करते हैं तो हम वायदे को तोड़ते नहीं हैं। आज देश जातीय जनगणना चाहता है।

आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, इन सभी 5 राज्यों की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी और साबित कर देगी कि 2024 में देश में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में 8.5 करोड़ लोग प्रदेश भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान थक चुके हैं और रिटायर हो चुके हैं।”

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सीएम ने किया ‘रीसाइक्लिंग’ संयंत्र का उद्घाटन
Next Post: अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं दिसम्बर से

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया