Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pak

पाकिस्तान को इस महीने आईएमएफ से अगली किश्त के रूप में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिलने की उम्मीद

Posted on January 2, 2024 By Chhavi Singh

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को आईएमएफ से अगली किश्त के रूप में 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मीडिया की एक खबर में यह बात कही गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में 11 जनवरी को इस पर चर्चा हो सकती है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, वाशिंगटन स्थित आईएमएफ का बोर्ड मौजूदा तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ‘स्टैंड-बाय अरेंजमेंट’ (एसबीए) के तहत पाकिस्तान को 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अगली किश्त के वितरण पर विचार-विमर्श करने और संभावित रूप से अंतिम मंजूरी देने के लिए तैयार है।

आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड कैलेंडर के अनुसार, आगामी बैठकें 8, 10 तथा 11 जनवरी को निर्धारित हैं, जिसमें आखिरी दिन पाकिस्तान के मामले पर चर्चा होनी है। मौजूदा आईएमएफ कार्यक्रम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में समाप्त हो सकता है। इसकी कुल राशि तीन अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें से करीब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर शेष हैं।

1.2 अरब डॉलर की पहली किश्त जुलाई में जारी की गई थी। पाकिस्तान के एसबीए के तहत पहली समीक्षा के संबंध में आईएमएफ कर्मचारियों तथा पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच एक कर्मचारी-स्तरीय समझौता नवंबर 2023 में हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बातचीत के लिए आतंक का इस्तेमाल करता है पाकिस्तान, जयशंकर ने बताया कैसे कर दिया उनकी पॉलिसी को बेकार
Next Post: डार्क सर्कल्स की समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे ये नुस्खे, जल्द दिखने लगेगा असर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया