Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pak 1

पाकिस्तान ने ईरान पर किया जवाबी हमला

Posted on January 19, 2024January 19, 2024 By Chhavi Singh

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में ‘आतंकी ठिकानों’ पर सैन्य हमले किए जिसमें सात लोग मारे गए। बलूचिस्तान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के मद्देनजर पाकिस्तान द्वारा ईरान से अपना राजदूत वापस बुला लेने और सभी पूर्व निर्धारित उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं को निलंबित करने के एक दिन बाद ये हमले किए गए।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बृहस्पतिवार सुबह एक बयान में कहा, आज तड़के पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी ठिकानों पर समन्वित और लक्षित सैन्य हमले किए। इसने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए। एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से ईरान की आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती गांव पर किए गए मिसाइल हमले में तीन महिलाओं और चार बच्चों सहित सात लोग मारे गए। समाचार एजेंसी ने डिप्टी गवर्नर-जनरल अलीरेजा मरहमती के हवाले से कहा कि तड़के स्थानीय समयानुसार चार बजकर पांच मिनट पर हुए हमले में ईरान के सीमावर्ती गांव को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि प्रांत की राजधानी जाहेदान से 347 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व में सरवन शहर के पास भी एक विस्फोट हुआ जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने एक जानकार सूत्र के हवाले से कहा कि ईरान ने घटना के बारे में पाकिस्तान से ‘तत्काल स्पष्टीकरण’ की मांग की है। ईरान के हमले और पाकिस्तान के जवाबी हमलों ने पश्चिम एशिया के अस्थिर क्षेत्र मेंंिचताएं बढ़ा दी है जहां पहले से ही गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इस्रइइल के युद्ध और यमन के हुती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से तनाव व्याप्त है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान में कहा, यह कार्रवाई सभी खतरों के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पाकिस्तान के दृढ संकल्प को प्रदर्शित करती है। पाकिस्तान में सूत्रों ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे पाकिस्तान सशस्त्र बलों के जॉइंट स्टाफ मुख्यालय ने ईरान के अंदर आतंकवाद-रोधी हवाई हमलों का आदेश दिया। एक सूत्र ने कहा, ये हमले पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों द्वारा किए गए।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रियांशु को हराकर प्रणय क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग भी जीते
Next Post: दक्षिणी गाजा में इजरायल का हमला, 16 की मौत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया