Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pm 2

पीएम पहुंचे थे ड्रेसिंग रूम, भावुक शमी ने कहा नहीं था हमारा दिन

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट वि कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से शिकस्त मिलने के बाद निराशा में डूबे भारतीय खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम में जा कर हौसला बढ़ाया। ऑलराउंडर र¨वद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पीएम के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताए पल को ‘एक्स’ पर साझा किया।
शमी ने मोदी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, ‘दुर्भाग्यवश, कल हमारा दिन नहीं था। मैं पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम में आने और हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। हम वापसी करेंगे।’
इस तस्वीर में शमी का सिर मोदी के कंधे पर है और प्रधानमंत्री उनका हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं। जडेजा ने मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम हार गए। हम सभी दुखी हैं लेकिन लोगों के समर्थन से हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल ड्रेसिंग रूम में आना विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।’ मोदी ने इससे पहले भारतीय टीम की सराहना की और कहा कि देश उनके साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को लिखा, ‘प्रिय टीम इंडिया, वि कप में आपकी प्रतिभा और दृढ संकल्प उल्लेखनीय था। आप बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेले और देश को गौरवान्वित किया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।’ आस्ट्रेलिया को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, ‘वि कप में शानदार जीत पर आस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा जिसका समापन शानदार जीत के साथ हुआ। ट्रेविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बधाई।’
(विवरण खेल पेज पर)

Post Views: 3
खेल

Post navigation

Previous Post: स्कूल बसों पर रुख बताए सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट
Next Post: गढ़वा : प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गोली मारकर बेटी की कर दी हत्या

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया