Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
romance

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर कई तरह के सवाल…

Posted on December 21, 2023 By Chhavi Singh

हमारे समाज में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई चीजों की मनाही होती है। जहां कुछ लोग पीरियड्स के दौरान मंदिर जाना या कोई पवित्र काम करना सही नहीं मानते हैं। वहीं, कुछ कपल्स इस दौरान यौन संबंधों से भी दूर रहते हैं। लोगों के मन में पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। कुछ लोगों इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं। तो वहीं कुछ महिलाओं को लगता है कि पीरियड के दौरान सेक्स करना सिर्फ नहीं है और इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से कई फायदे होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के फायदे बताएंगे-

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है। ऐसे में सेक्स करने से मैन्स्ट्रयुअल पेन में राहत मिलती है। डॉक्टर्स के मुताबिक पीरियड्स में सेक्स करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन हार्मोन्स और ऐंडोरफिंस का स्तर बढ़ता है जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

आम दिनों की तुलना पीरियड्स में सेक्स करने से गर्भ ठहरने की संभावना काफी कम होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक पीरियड्स के दौरान प्रेगनेंट होने के सिर्फ 15 प्रतिशत ही संभावना होती है। पीरियड्स के दौरान आप प्रेगनेंसी के डर के बिना अपने पार्टनर के साथ सेक्स एंजॉय कर सकते हैं। हालाँकि, अगर आप प्रेगनेंट नहीं होना चाहती हैं तो पीरियड्स के दौरान भी प्रोटेक्शन लेना बेहतर रहेगा।

पीरियड्स में मूड स्विंग होना आम बात है। पीरियड्स शुरू होने से कुछ दिनों पहले से ही महिलाओं के स्वभाव में बदलाव आ जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में पीरियड्स में सेक्स करने से मूड स्विंग से राहत मिलती है। सेक्स के दौरान निकलने वाले ऐंडोरफिंस और ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स मूड अच्छा बनाते हैं और तनाव कम करते हैं। जो महिलाएं पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं उन्हें पीरियड्स में सेक्स से काफी आराम मिलता है।

पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण महिला की लिबिडो साइकिल बदलती रहती है। कुछ लोगों के मुताबिक उन्हें ओव्यूलेशन के समय या पीरियड्स से 2 हफ्ते पहले सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने बताया कि पीरियड्स के दौरान उनकी सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है।

अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिरदर्द की समस्या होती है। हालाँकि, कुछ महिलाएँ सिरदर्द में पीरियड्स में सेक्स करने से कतराती हैं। लेकिन इस दौरान सेक्स करने से सिरदर्द या माइग्रेन में राहत मिलती है।

कई महिलाओं को सेक्स के दौरान आर्टिफिशल ल्युब्रिकेंट की जरूरत पड़ती है। हालाँकि, पीरियड्स के दौरान निकलने वाला ब्लड एक नेचुरल ल्युब्रिकेंट की तरह काम करता है। कुछ लोग पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से हिचकिचाते हैं लेकिन पीरियड्स में सेक्स करने के कई फायदे हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: डिवाइस दिलाएगी मच्छरों से राहत, फोन से कनेक्ट करना होगा
Next Post: जमशेदपुर : भाजपा ने हेमंत सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर निकाला आक्रोश मार्च

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया