Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
brize

पुलों के समयबद्ध रखरखाव के लिए बिहार सरकार उनका ‘‘हेल्थ कार्ड’’ तैयार करेगी

Posted on February 23, 2024 By Chhavi Singh

बिहार सरकार ने समय से पुलों के तकनीकी रखरखाव और उनके मरम्मतकार्य लिए उनका ‘‘हेल्थ कार्ड’’ तैयार करने का निर्णय लिया है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने राज्य के सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है। साथ ही विभाग सभी पुलों का ‘हेल्थ कार्ड’’ तैयार करेगा जिससे अभियंताओं को पुलों में किसी प्रकार के तनाव के संकेत मिलने पर समय पर तकनीकी रखरखाव और मरम्मत कार्य करने में मदद मिलेगी।’’

मंत्री ने विधानसभा में 2024-25 के लिए पथ निर्माण विभाग के बजट आवंटन पर बहस का समापन करते हुए यह बयान दिया। विभाग का 5702 करोड़ रुपये बजटीय प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल की अवधि के दौरान सुचारू सड़क यातायात के लिए पूरे राज्य में कई ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। अब राज्य भर में सड़कें अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं और आवश्यक दूरी पर नदियों पर कई उच्चस्तरीय पुल बनाए गए हैं।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य की प्रमुख आगामी पुल परियोजनाओं में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल परियोजना, सुल्तानगंज और अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर चार लेन का पुल, गंगा नदी पर ही बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन ग्रीनफील्ड पुल और 4.56 किमी लंबा दीघा और सोनपुर गंगा नदी पुल शामिल हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: झारखंड हाई कोर्ट ने अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी के बयान को लेकर केस खत्म करने की याचिका कर दी खारिज
Next Post: AAP के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर BJP का पलटवार, चोर बाजार में मिलने वाली चीजों से भी कम विश्वसनीय उनके दावे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया