Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
walk

पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए ‘रामबाण’

Posted on August 26, 2024August 26, 2024 By Chhavi Singh

‘हेल्थ इज वेल्थ’ की कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आखिर इस पर अमल कैसे करें

संचार टाइम्स न्यूज डेस्क : आधुनिक युग ने लोगों को आलसी बना दिया है। सफलता और पैसों के पीछे भागती इस दुनिया में वक्त किसी के पास नहीं है। फ्यूचर की टेंशन सबको है लेकिन बीमारियों से बचने और फिट रहने पर ध्यान नहीं। ‘हेल्थ इज वेल्थ‘ की कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आखिर इस पर अमल कैसे करें, ये हमेशा परेशानी का सबब रहा है।

इन समस्याओं से मॉडर्न युग में न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी जूझ रहे हैं
ब्लड प्रेशर बढना, तनाव या एंग्जाइटी होना, वजन बढना और पेट निकलना.. इन समस्याओं से मॉडर्न युग में न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी जूझ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अपने शरीर को लेकर जागरूक नहीं रहना। ये कोई बड़ी बीमारी नहीं है। इन तमाम परेशानियों का सीधा कनेक्शन बेफिजूल की टेंशन और थोड़ी सी लापरवाही से है। हालांकि, इससे बचने का एक बहुत आसान तरीका है। मेडिकल साइंस का मानना है कि कुछ देर टहलने (वॉक) से चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने 2023 में एक शोध किया।

रोज सिर्फ 20 मिनट वॉक करने से भी स्ट्रेस और एंग्जाइटी में 14% तक की कमी आ सकती है
स्टडी के मुताबिक रोज सिर्फ 20 मिनट वॉक करने से भी स्ट्रेस और एंग्जाइटी में 14% तक की कमी आ सकती है। कई अन्य शोधों से भी पता चलता है कि पैदल चलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है, जबकि अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुताबिक, वॉक करना एक तरह का ‘मूड बूस्टर‘ है। पैदल चलना ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन बढाता है, जिससे एंडोर्फनि और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन‘ रिलीज होते हैं। साथ ही यह स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित पैदल चलना चिंता और तनाव के इलाज में ‘एंटी डिप्रेसेंट‘ जितना ही प्रभावी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 20-30 मिनट पैदल चलना शरीर में एनर्जी लेवल को बढाता है।

पैदल चलने से दिल को जबरदस्त लाभ होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है
पैदल चलना ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन बढाता है, जिससे एंडोर्फनि और सेरोटोनिन जैसे ‘हैप्पी हार्मोन‘ रिलीज होते हैं। साथ ही यह स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। पैदल चलने से दिल को जबरदस्त लाभ होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो हृदय रोग के सबसे बड़े जोखिम कारक हैं। चलिए ये बातें तो पैदल चलने से मिलने वाले लाभ की हो गई लेकिन अब आपके मन में सवाल ये होगा कि आखिर अपने व्यस्त कार्यक्रम/ दिनचर्या में इसके लिए समय से कैसे निकालें। अगर आप अलग से इसके लिए समय नहीं निकाल सकते, तो आप अपनी लाइफस्टाइल में रेगुलर वॉक को शामिल कर सकते हैं।

अपनी लाइफस्टाइल में रेगुलर वॉक को शामिल करने के लिए आप इन सुझावों को अपना सकते हैं: -अगर आप घर के पास मार्केट तक जा रहे हैं तो गाड़ी से जाने की बजाय पैदल जाना चुनें। -लिफ्ट के बजाय सीढियां चढकर अपने घर या ऑफिस में अपने फ्लोर तक जा सकते हैं। -ऑफिस में शाम की चाय पीने के लिए भी आप थोड़ा दूर वॉक करके जा सकते हैं। -आपके घर में पेट डॉग है तो आप उसे बाहर टहलाने जा सकते हैं। -अगर आप बाहर वॉक करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर की छत या गार्डन में भी चहलकदमी कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज
Next Post: व्हाइट हाउस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली और केवल यूक्रेन-रूस युद्ध पर ध्यान केंद्रित किया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया