Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
manhua

पैसे के बदले सवाल पूछने पर महुआ मोइत्रा की सांसदी गई

Posted on December 9, 2023 By Chhavi Singh

लोकसभा ने पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को सदन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। मोइत्रा के मुद्दे पर आज लोकसभा में सुबह से हंगामा होता रहा।
आज सुबह प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने आचार संहिता की रिपोर्ट पेश किए जाने को लेकर शोर-शराबा किया। हंमामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे स्थगित कर दी। एक बार स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन जैसे ही समवेत हुआ, पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के लिए नाम पुकारना शुरू किया। वैसे ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, डीएमके, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना ठाकरे गुट एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे -भारत की बेटी का अपमान बंद करो, नारी पर आक्रमण बंद करो, मोदी सरकार हाय हाय।
इसी बीच आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने सदन के पटल पर रिपोर्ट पेश करते हुए कहा, मैं आचार समिति का पहला प्रतिवेदन सदन पटल पर रखता हूं। समिति के अध्यक्ष ने जैसे ही रिपोर्ट पेश की, कांग्रेस और तृणमूल के सदस्य अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंच गए और नारे लगाते हुए रिपोर्ट की प्रति दिए जाने की मांग करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने रिपोर्ट की सिफ़ारिश पर वोटिंग से पहले बहस कराए जाने की मांग की। इस दौरान विपक्षी सदस्यों का शोरशराबा एवं नारेबाजी तेज हो गई। इस पर श्री अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
आचार समिति ने गत नौ नवंबर को अपनी एक बैठक में मोइत्रा को पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने के आरोपों में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की थी। समिति के दस में से छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था। विपक्ष के चार सदस्यों ने रिपोर्ट पर सहमति नहीं दी थी। भाजपा के निशिकांत दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ यह शिकायत की थी। दोपहर दो बजे संसदीय कार्य मंत्री पल्राद जोशी ने की सदस्यता खत्म करने सम्बंधित प्रस्ताव पेश किया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिका : विवि परिसर में गोलीबारी में तीन की मौत
Next Post: छत्तीसगढ़ को 10 और मध्यप्रदेश को 11 दिसम्बर को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया