Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
atitishi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन लें कि आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है : आतिशी

Posted on February 7, 2024February 7, 2024 By Chhavi Singh

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई रेड के संबंध में कई खुलासे किए है। आप पार्टी की नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के पीए समेत कई अन्य नेताओं के घर पर ईडी की टीम ने रेड की है। ये सिर्फ आप को डराने के लिए किया जा रहा है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन लें कि आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की रेड के बाद भी उन्हें कोई सबूत नहीं मिले है। पहले भी कई रेड की गई है मगर बीते दो वर्षों में कोई रुपया नहीं मिला है। किसी व्यक्ति की गवाही अब तक नहीं मिली है। प्रवर्तन निदेशालय जबरन कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ वर्षों के दौरान जांच के नाम पर खुद ईडी की टीम ही घोटाले कर रही है। बंद कमरों में आरोपियों के बयान दर्ज किए जाते हैं और कोर्ट में स्टेटमेंट अलग होते है। बंद कमरे में हुई जांच के सीसीटीवी रिकॉर्ड भी हटाए गए है। ये सब दावे मंत्री आतिशी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए है। आतिशी ने ये भी कहा है कि डेढ़ वर्ष के दौरान ईडी ने रिकवरी नहीं हुई है। इस दौरान कोई सबूत भी नहीं जुटा सकी है। उनके पास बयानों की रिकॉर्डिंग भी नहीं है।

आतिशी ने कहा की बीजेपी केंद्रीय एजेंसी के जरिए आम आदमी पार्टी को डराने में जुटी है। हमें धमकाने की कोशिश हो रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी इन धमकियों से डरने वाली नहीं है। आप पार्टी के हर नेता को धमकाया जा रहा है। शराब घोटाले के नाम पर छापेमारी से लेकर समन भेजे जा रहे है। जांच एजेंसियां लगातार हमारे पीछे पड़ी हुई है। मगर प्रवर्तन निदेशालय अब तक कुछ हासिल नहीं कर सका है। जांच में रिकवरी नहीं हुई है, मगर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान जांच टीम को कोई सबूत नहीं मिला है फिर भी जबरन छापे मारे जा रहे है। किसी मामले में कोई गवाह नहीं है, जिनसे प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। ईडी ने जो स्टेटमेंट लिए हैं वो फर्जी हैं, जिनका कोई वीडियो रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: नहीं बढ़ेगी शुगर, डाइट में इन फलों को शामिल करें डायबिटीज के मरीज
Next Post: स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के कारण मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी : सोनिया गांधी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया