Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
red fort in modi

प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित

Posted on August 15, 2023August 15, 2023 By Chhavi Singh

PM Modi ने लाल किले से किया ऐलान, विश्व कर्मा योजना की होगी शुरुआत, जानें किसे होगा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से संबोधित किया है। देश को संबोधित करने से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से नई योजना का भी ऐलान किया है।

विश्वकर्मा जयंती पर शुरू होगी नई योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कई समुदायों को नई ताकत देने के लिए अगले महीने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर ‘विश्वकर्मा योजना’ आरंभ की जाएगी। उन्होंने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना भारत के लाखों व्यवसाइयों और कारीगरों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगी। प्रधानमंत्री ने कुछ पेशेवर कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कार्यों में लगे ज्यादातर लोग ओबीसी समुदाय से हैं। मोदी ने कहा, ‘‘इन लोगों को नई ताकत देने के लिए, आने वाली विश्वकर्मा जयंती पर करीब 13-15 हजार करोड़ रुपये से विश्वकर्मा योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना का लाभ सुनार, लोहार, नाई, चर्मकार समुदाय को होगा जो पारंपरिक कौशल का काम करते है। ये योजना उन्हें सहायता मुहैया कराने के लिए शुरू होगी।

मणिपुर समस्या का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में बीते दो महीनों से जारी हिंसा का जिक्र किया। उन्होने कहा कि मणिपुर में मां बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ है। मणिपुर के लोगों से शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश मणिपुर के साथ है। वहां समस्या का रास्ता शांति से ही निकलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में और भारत के कुछ अन्य भागों में खासतौर से मणिपुर में हिंसा का जो दौर चलता है। इसमें कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। मां बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से मणिपुर से शांति की खबरें आई है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश मणिपुर के लोगों के साथ है। मणिपुर के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उस शांति के पर्व को बनाएं रखें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा।’’ उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकारें मिलकर वहां समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश
Next Post: भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए लड़ाई जारी रहेगी, यह मोदी के जीवन की प्रतिबद्धता है

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया