Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव कर कई समस्याओं से पा सकती हैं राहत

Posted on July 26, 2024July 26, 2024 By Chhavi Singh

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में यह समस्याएं थोड़ा ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि जैसे-जैसे डिलीवरी की डेट नजदीक आती जाती है, वैसे-वैसे महिलाओं को घबराहट और तनाव अधिक होने लगता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में महिलाएं अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसका असर बच्चे के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है।

ऐसे में घरवालों को भी चाहिए कि वह घर के माहौल का लाइट रखें। लेकिन अगर आपको लगातार बेचैनी और अनिद्रा का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने में देर नहीं करनी चाहिए। वहीं हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याओं से राहत पा सकती हैं।


रूटीन में जरूरी है बदलाव

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव कर कई समस्याओं से राहत पा सकती हैं। क्योंकि जब आप खुश रहेंगी तो इसका सीधा और पॉजिटिव असर आपके गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी देखने को मिलता है। लेकिन अगर आप परेशान रहती हैं, तो इसका असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। ऐसे में आप बेचैनी और अनिद्रा से राहत पाने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।

बेचैनी को दूर करने के टिप्स

किसी चीज के बारे में अधिक सोचने से बचें।

अगर आप किसी बात को लेकर अधिक परेशान हैं, तो घरवालों से इसके बारे में बातचीत कर सकती हैं।

आप डॉक्टर की सलाह पर योग व एक्सरसाइज आदि भी कर सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं।

प्रेग्नेंसी में हेल्दी और पोषणयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह न सिर्फ मां बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए भी अच्छा है।

प्रेग्नेंसी में अधिक तेल-मसाले वाली चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

अनिद्रा दूर करने के टिप्स

अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए सोने और जागने के लिए उचित समय और एक ही समय का पालन करना चाहिए।

कई बार प्रेग्नेंसी में पैरों में ऐंठन की समस्या होती है, जिस कारण नींद नहीं आती है। इसलिए ढेर सारा पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें और मन लगाकर खाएं।

अनिद्रा से बचने के लिए एसिडिक और मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए।

रिफ्लक्स से बचने के लिए सोने के दौरान अपना सिर ऊपर उठाएं।

रात को जल्दी खाना खाएं और डॉक्टर की सलाह पर हर दिन एक्सरसाइज करें।

बता दें कि एक्सरसाइज करने से आप फिट और एनर्जेटिक फील करेंगी।

प्रेग्नेंसी के दौरान योग और ध्यान करने से तनाव, बेचैनी और अनिद्रा की समस्या दूर होगी।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: सावन के व्रत में खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी कैसे बनाएं
Next Post: मनीष सिसोदिया और के कविता की 31 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया