Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
sania

प्रेम कहानी : बांग्लादेश निवासी महिला एक साल के बेटे के साथ नोएडा आई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Posted on August 22, 2023August 22, 2023 By Sanchar Times News

अभी सीमा हैदर का मामला चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला एक साल के बेटे के साथ नोएडा आ गई है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इस प्रेम कहानी का तब खुलासा हुआ जब एक बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला एक साल के मासूम बच्चे को लेकर भारत पहुंची। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की रहने वाली महिला का नाम सानिया अख्तर है।
सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी के पास आई है। महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने नोएडा के रहने वाले अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। उसने बताया कि नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों का अफेयर हुआ। इसके बाद दोनों शादी कर ली।

इसके बाद सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा भी एक साल का हो गया है। कुछ समय पहले सौरभ भारत आ गया। उसके बाद वह वापस नहीं गया। आरोप है कि उसका पति यहां किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

सानिया करीब 10 दिन पहले अब अपने बेटे को लेकर नोएडा पहुंची। उसने खुद ही अपने पति सौरभ तिवारी की तलाश की। सानिया को पता चला कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पीड़ित महिला सानिया ने आरोप लगाया कि उसका पति सौरभ अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है, लेकिन वह उसे नहीं छोड़ना चाहती। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बांग्लादेश की महिला सानिया अख्तर सोमवार को बच्चे को लेकर नोएडा के सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची। यहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला थाने में दी शिकायत में ढाका निवासी महिला ने कहा है कि सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में 14 अप्रैल 2021 को उससे शादी की थी।

आरोप है कि सौरभ उसे छोड़कर भारत आ गया। महिला बांग्लादेश से उसका पीछा करते हुए अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा आ गई। आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था। पुलिस को दी जानकारी में महिला ने कहा है कि सौरभ कांत जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका के कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था।

महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। कमिश्नरेट पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटना स्थल बांग्लादेश का है। हालांकि इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।

Post Views: 1
राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा
Next Post: एशिया कप में सबसे उम्रदराज हमारे भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी 30 साल से ऊपर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया