Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ranchi 2

प्रोजेक्ट भवन घेरने निकले पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मियों को पुलिस ने रोका

Posted on October 4, 2023 By Chhavi Singh

Ranchi : पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रोजेक्ट भवन घेरने निकले हैं. लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है. 24 जिलों से आये कर्मी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस बार-बार उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है. लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. बता दें कि संघ के घेराव को लेकर रांची पुलिस ने मंगलवार रात से ही प्रोजेक्ट भवन के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी थी. इसके बावजूद संघ के कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन घेराव करने पहुंचे हैं.
संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन और धरना प्रदर्शन करते रहेंगे. 90 दिन क्या, हम 900 दिन भी हड़ताल करने के लिए तैयार हैं. सरकार को हमसे वार्ता करनी होगी. उन्होंने कहा कि पिछले 90 दिनों से संघ के कर्मचारी राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी पिछले 4 सालों के वेतनमान और मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बार-बार सरकार से गुहार लगा रहे हैं. लेकिन सरकार उनकी एक नहीं सुन रही है.

ये हैं संघ की पांच सूत्री मांगें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करें.
स्वयं सेवकों की सेवा स्थायी की जाये.
नियमित मानदेय लागू किया जाये.
स्वयं सेवकों का समायोजन किया जाये.
संघ का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाये.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: आंगनबाड़ी सेविकाओं का राजभवन के सामने धरना, JSSC परीक्षा में आरक्षण की मांग
Next Post: सीएम हेमंत ने पलामू में मेधा डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया