Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
hill station

…बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए घूमें ये फेमस हिल स्टेशन

Posted on December 14, 2023December 14, 2023 By Chhavi Singh

दिसंबर साल का आखिरी महीना, जब देश के कई हिस्सों में ठंड पड़ने लगती है। ठंड में कई जगहों की खूबसूरती देखने लायक होती है। वहीं इस महीने देश के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो जाती है। देश और विदेश के लाखों सैलानी बर्फबारी का मनमोहक नजारा और एडवेंचर एक्टिविटीज करने के लिए इन जगहों पर पहुंचते हैं।

ऐसे में अगर आप भी दिसंबर के महीने में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल के लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत की उन हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

कुफरी

जब भी हिमाचल प्रदेश घूमने की बात होती है, तो इसमें शिमला का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन आपको बता दें कि शिमला से कुछ ही दूरी पर कुफरी नामक एक हसीन जगह है। जहां पर आप बर्फबारी का खुलकर मजा ले सकते हैं। शिमला से कुफरी की दूरी सिर्फ 14 किमी दूर है और दिसंबर के महीने में यहां पर बर्फबारी होती है। कुफरी में बर्फबारी के दौरान देवदार के पेड़, पहाड़ और सेब के बागान आदि बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती है। ऐसे में आप यहां पर एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

औली

उत्तराखंड की हसीन वादियों में औली एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह है। ऐसे में आप दिसंबर के महीने में औली घूमने के लिए जा सकते हैं। औली समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। दिसंबर के महीने में आप यहां की खूबसूरती को निहारते ही रह जाएंगे।

नारकंडा

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद नारकंडा भी बेहद खूबसूरत जगह है। इस जगह को एक बार एक्सप्लोर करने के बाद आपका यहां पर बार-बार जाने का मन करेगा। बता दें कि कई कपल्स हनीमून के लिए नारकंडा पहुंचते हैं। ऐसे में आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए अपने दोस्तों या परिवार के साथ नारकंडा पहुंच सकते हैं। यहां पर आने के बाद आपको जन्नत में होने का एहसास होगा।

पटनीटॉप

बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आप जम्मू-कश्मीर घूम सकते हैं। कई लोग जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम या श्रीनगर एक्सप्लोर करते हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर में आप पटनीटॉप घूमने के लिए जा सकते हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ आप स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर पटनीटॉप पार्क, तन्नी झुब्बर झील और स्काईव्यू पटनीटॉप जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पर्यटन

Post navigation

Previous Post: बेहद फायदेमंद हैं सर्दियों में ये ड्राई फ्रूट्स, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Next Post: पार्लियामेंट में सुरक्षा चूक के बाद किए गए क्या बड़े बदलाव?

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया