Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish 1

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी की जमकर कर रहे हैं तारीफ

Posted on January 24, 2024January 24, 2024 By Sanchar Times News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक के रूप में विख्यात कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा हुई। इसके बाद से कहीं ना कहीं बिहार की राजनीति में एक बार फिर से श्रेय लेने की होड़ मच गई। इन सबके बीच जो बिल्कुल साफ तौर पर दिखाई दे रहा है वह यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीतीश बार-बार केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी का शुक्रिया कह रहे हैं। नीतीश कुमार इस ऐलान के बाद इतने खुश थे कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट कर दिया। पहले संदेश में उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की थी और धन्यवाद ज्ञापित किया था। हालांकि उन्होंने इसमें नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने तुरंत उस ट्वीट को डिलीट किया और नया संदेश लिखा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए आभार व्यक्त किया।

इतना ही नहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम लगातार कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग करते रहे थे। आखिर केंद्र सरकार ने कल रात में निर्णय लिया। इसलिए मैंने उन्हें धन्यवाद दिया। यह बहुत खुशी की बात है। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों के लिए पिछड़ों के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में काम किया। कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में भी नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से भारत रत्न की घोषणा की गई है। भले ही इसके पीछे का उद्देश्य कुछ भी हो, लेकिन पहले की सरकारों ने यह काम नहीं किया। लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह काम किया है। इसके अलावा नीतीश ने बिना नाम लिए लालू यादव पर निशाना साधा और कहा की हम भी परिवार को राजनीति में नहीं बढ़ाए। कर्पूरी जी ने भी परिवार को नहीं बढ़ाया। आजकल लोग अपने परिवार को बढ़ाते हैं। कांग्रेस भी सरकार में रही। दूसरे लोग भी रहे, लेकिन भारत रत्न नहीं दिय।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बार-बार नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए आभार जताकर नीतीश कुमार राजनीति में क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? दरअसल, बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन और राजद से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में वह एक बार फिर से अपने पुराने गठबंधन एनडीए में लौट सकते हैं। यही कारण है कि बिहार में सियासी उलटफेर की पुख्ता संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार बीजेपी के करीब आते हुए दिखाई दे रहे हैं। जदयू और बीजेपी के रिश्तों की कड़वाहट में नरमी दिखाई दे रही है। यही कारण है कि बिहार में नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। हालांकि, भाजपा भी इस मामले को लेकर पूरी तरीके से श्रेय ले रही है और साफ तौर पर कह रही है कि जो काम केंद्र में कोई सरकार नहीं कर पाई, उसे मोदी सरकार ने कर दिखाया है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: इंडिया गठबंधन अब पूरी तरीके से दरकता हुआ दिखाई दे रहा है
Next Post: अयोध्या : गर्भगृह में घुस गया वानर, भक्तों को लगा की साक्षात भगवान हनुमान रामलला के दर्शन के लिए पधारे हैं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया