Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
amit shah

बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी : अमित शाह

Posted on April 29, 2024April 29, 2024 By Sanchar Times News

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह आज बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। झंझारपुर में जनसभा को करते हुए उन्होंने सीता माता की धरती से श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि हमारे कर्पूरी ठाकुर जी यहीं से (फुलपरास विधानसभा) विधायक बनकर जाते थे। इतने वर्षों तक कांग्रेस एंड कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर बिहार के समस्त पिछड़े समाज को सम्मानित किया।

शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने गरीब के घर से आकर बिहार के गरीब, दलित और पिछड़ों की आवाज बुलंद की और श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी गरीब चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर पूरे देश भी में गरीबों के कल्याण का यज्ञ शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी, देशभर के गरीब, पिछड़े, आदिवासी, दलित, वंचित के कल्याण के लिए काम करने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- बिहार से जातिवाद को समाप्त कर देना। देश से और बिहार से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देना।

अमित शाह ने कहा कि अगर इंडी अलायंस की सरकार आएगी तो ये लोग प्रधानमंत्री पद को बांट लेंगे। एक साल शरद पवार जी प्रधानमंत्री होंगे, एक साल लालू जी प्रधानमंत्री होंगे, एक साल ममता जी प्रधानमंत्री होंगी, एक साल स्टालिन जी प्रधानमंत्री होंगे। और कुछ बचा कुचा होगा तो राहुल बाबा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या लेना-देना है। अरे खड़गे साहब, कश्मीर के लिए बिहार का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है।

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व ही देश को कोरोना से बचा सकता है, आतंकवाद से बचा सकता है और कश्मीर में शासन और सुशासन स्थापित कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है और लालू जी भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठे हैं। अभी जो मंडल कमीशन के कारण आरक्षण मिला, वो 1957 में मिल जाता, लेकिन कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को रोक कर रखा और मंडल कमीशन का विरोध किया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: Delhi CM की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ‘वॉकथॉन-वॉक फॉर केजरीवाल’ कार्यक्रम, आतिशी-सौरभ हुए शामिल
Next Post: भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से भरा नामांकन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया