Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
tejaswi

बिहार : राजनीतिक उठा पटक के बाद तेजस्वी यादव का आया बयान, कहा- खेला अभी बाकी है

Posted on January 28, 2024 By Chhavi Singh

बिहार में रविवार को हुई राजनीतिक उथल-पुथल पर अब राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भी बयान आ गया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार पहले भी आदरणीय थे और आज भी आदरणीय है। उन्होंने कहा कि उनके 45 विधायक है, ऐसे में हम क्रेडिट क्यों नहीं लेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यही नीतीश कुमार पहले कहा करते थे कि नौकरी देना संभव नहीं है। हम ही राज्य में स्पोर्ट्स पॉलिसी लेकर आए और 70 दिन के अंदर ही 2 लाख से अधिक नौकरियां युवाओं को दी। महज 17 महीने की सरकार में ही जेडीयू और नीतीश कुमार से राज्य में बहुत काम करवाया मगर यह एक थके हुए मुख्यमंत्री है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी खेल शुरू हुआ है। खेल अभी बाकी है। 2024 में जदयू खत्म हो जाएगी। राजद ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, चिकित्सा में, रोजगार, पॉलिसी लाना जैसे कई काम किए है।
राजद ही थी जिसने रात में घूम घूम कर काम किया है। भले ही आज नीतीश कुमार और जदयू के लोग शपथ लें मगर यह कुर्सी पर कितने दिन काबिज रहेंगे यह कोई नहीं कह सकता। तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम रहते हुए मैंने और राजद के मंत्रियों ने बहुत काम किया है। कैबिनेट में लाख नौकरियां की फाइल को रोका गया है। हमारी सरकार नहीं ईमानदारी से काम किया है लेकिन अभी खेला बाकी है। भाजपा नेताओं के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरों की टिप्पणी पर क्या ही कहा जाए। इसका जवाब जनता देगी। मंच से नीतीश कुमार हमारे साथ काम गिनवाते थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस वीजन के साथ आए थे उसी विजन के साथ दोबारा जनता के बीच जाएंगे।

नीतीश ने दिया इस्तीफा

जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी’’ इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया। नीतीश 18 महीने पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे। कुमार के शाम तक नयी सरकार का गठन करने की संभावना है।

उन्होंने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद यहां पत्रकारों से कहा,‘‘मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। अभी तक जो सरकार थी वह अब समाप्त हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘‘महागठबंधन’’ से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया, नीतीश ने कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लोगों से मिल रही राय के अनुसार मैंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूर्व के गठबंधन (राजग) को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था लेकिन इसमें स्थितियां ठीक नहीं लगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बिहार : कल शाह और नड्डा आ सकते हैं पटना, बीजेपी और जेडीयू के बीच समझौते का समीकरण हो चुका है तय
Next Post: बिहार में NDA सरकार, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री, विजय और सम्राट ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया