Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rape 2

बीएसएफ के निरीक्षक के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज

Posted on July 14, 2024July 14, 2024 By Sanchar Times News

पंजाब के होशियारपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में तैनात एक निरीक्षक के खिलाफ सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बलात्कार की घटना के दौरान अधिकारी को कथित तौर पर देखा था। पुलिस ने बताया कि खरकान स्थित प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक ब्लॉक में तैनात निरीक्षक गुलाम मुतांजा ने 26 जून की रात करीब नौ बजे बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार, देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढ़ने निकली। पुलिस ने बताया कि जब उसने पास में खड़े वाहनों से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर वहां पहुंची और देखा कि निरीक्षक उसकी बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही मुतांजा ने महिला को देखा, वह भाग गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि जब वह खेल रही थी, तो अधिकारी ने कथित तौर पर उसके पास आकर किसी बहाने से उसे अपने साथ चलने को कहा।

जब उसने मना कर दिया, तो वह कथित तौर पर उसे पास में खड़े वाहनों के पास ले गया। होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) अमरनाथ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का किया पर्दाफाश
Next Post: भारत के पास अब सबसे छोटे प्रारूप में नया कप्तान होगा, लेकिन रोहित वनडे और टेस्ट में नेतृत्व जारी रखेंगे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया