Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
bombay high court

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बदलापुर स्कूल में यौन उत्पीड़न मामले में संज्ञान लिया

Posted on August 22, 2024August 22, 2024 By Chhavi Singh

मामले में गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाए, कहा- चार साल की मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बदलापुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में संज्ञान लिया। गुरुवार को सुनवाई के दौरान, जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने मामले में गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाए और कहा कि चार साल की मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। यह कैसे हालात हैं। अगर स्कूल ही सुरक्षित नहीं हैं तो शिक्षा के अधिकार और बाकी चीजों का क्या मतलब। इस बीच बुधवार को शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। 27 अगस्त को होगी, जिसमें कोर्ट ने सरकार और पुलिस को जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट की टिप्पणियाँ: हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए और मामले की जानकारी छिपाने के आरोप में कार्रवाई की बात की।

  • सरकार और पुलिस पर सवाल: कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या बच्चियों ने स्कूल प्रशासन से यौन शोषण की शिकायत की थी और क्या पुलिस ने स्कूल के खिलाफ केस दर्ज किया। सरकार ने पुष्टि की कि SIT का गठन किया गया है और अब केस दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि राज्य सरकार और पुलिस की ओर से किसी भी तरह की लापरवही हुई या मामले को दबाने की कोशिश की गई, तो हम कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।
  • पुलिस की लापरवाही: कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि जैसे ही एफआईआर दर्ज कराई गई, स्कूल अधिकारियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस ने दूसरी बच्ची के परिजन का बयान क्यों नहीं दर्ज किया और इसे आधी रात के बाद क्यों किया गया।
  • घटना का विवरण: घटना 12 और 13 अगस्त को घटी, जिसमें चार साल और छह साल की बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ। आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया है, जो स्कूल में टॉयलेट की सफाई के लिए अनुबंध पर नियुक्त था।
  • प्रदर्शन और इंटरनेट बंद: घटना के खिलाफ बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और बुधवार को शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • राजनीतिक प्रतिक्रिया: महाविकास अघाड़ी ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विरोध को सियासत से प्रेरित बताया, जबकि उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग इसे राजनीति से जोड़ रहे हैं, वे या तो सामान्य नहीं हैं या दोषियों को बचा रहे हैं।
महाराष्ट्र

Post navigation

Previous Post: स्त्री 2 : सिनेमाघरों में रौनक, अन्य नई रिलीज़ ने निराश किया
Next Post: आतिशी ने विज्ञापन विवाद में अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया