Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
karina

‘बॉलीवुड एक मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री है’ ’ करीना

Posted on October 1, 2024October 1, 2024 By Chhavi Singh

केकेके यानि करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम! अपनी ए¨क्टग के दम पर खास मुकाम हासिल करने वाली एक्टर ने एक वक्त बॉलीवुड की दकियानूसी सोच को टारगेट किया था। माना था कि ये मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री है। एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जब उनसे फिल्म में उनकी आदर्श भूमिका के बारे में पूछा गया, तो बेबो ने तंज कसते हुए कहा था, आदर्श भूमिका? आदर्श भूमिका, असल में मेरी कोई आदर्श भूमिका नहीं है। जब तक भूमिका अच्छी है, तब तक सब ठीक है.. क्योंकि यह एक मेल डोमिनेटेड (पुरुष प्रधान) इंडस्ट्री है। वैसे आदर्श भूमिका वही है जैसी मैंने अपनी पहली फिल्म (रिफ्यूजी) में निभाई थी, मैं उस तरह की दमदार भूमिकाएं पाना चाहूंगी। मैं इस तरह की दमदार भूमिकाएं पाना चाहूंगी।


करीना ने 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया था। करीना को एक्शन ड्रामा फिल्म में उनकी शानदार भूमिका के लिए सराहा गया, और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट (फीमेल) फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘यादें’, ‘अशोका’, ‘कभी खुशी कभी गम..’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’, ‘तलाश: द हंट बिगिन्स..’, ‘खुशी’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’ और वॉर-ड्रामा ‘एल.ओ.सी. और कारगिल’ शामिल हैं। 2004 में, उन्होंने सुधीर मिश्रा की ‘चमेली‘ में काम करके सबको चौंका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने सेक्स वर्कर का रोल निभाया था। उनकी अदाकारी को क्रिटिक्स ने काफी सराहा भी था। फिर उन्होंने 2004 की फिल्म ‘देव’ और 2006 की फिल्म ‘ओमकारा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो क्रिटिक्स अवार्ड भी जीते।


उनके करियर ग्रोथ में इम्तियाज अली के निर्देशन में सजी ‘जब वी मेट’ का भी बड़ा हाथ रहा। 2010 की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ ने उनके ए¨क्टग स्किल को और उजागर किया। करीना करियर और निजी जिंदगी को अच्छे से बैलेंस करने के लिए भी जानी जाती हैं। 16 अक्टूबर 2012 को कपूर ने मुंबई के बांद्रा में एक निजी समारोह में अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। बेबो ने शादी के बाद कहा था अपने नाम में खान जोड़ने के बावजूद मैं शादी के बाद भी ¨हदू धर्म का पालन करना जारी रखूंगी। उनके दो बेटे हैं तैमूर और जहांगीर। जिनके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम बिताती दिख जाती हैं।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: एआई का दुरुपयोग रोकने को नियमन जरूरी : अनन्या
Next Post: आइफा जीतकर भावुक हुए शाहरुख

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया