Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
shahtri ji 1

बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, काशी धार्मिक नगरी है, यहां मांस मदिरा की बिक्री हो बंद

Posted on October 3, 2023October 3, 2023 By Chhavi Singh

सोमवार को बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए. वहीं मंगलवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए काशी में मांस-मंदिरा पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उठाई है.

बाबा बागेश्वर धाम ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और फिर विश्वनाथ धाम के निर्माण की जमकर प्रशंसा की. दूसरी ओर उनके वाराणसी पहुंचने की खबर शहर में जंगल में आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में उनके श्रद्धालु और अनुयायी मंदिर के पास उनके दर्शन के लिए पहुंच गए. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा के दर्शन और पूजन किए. हालांकि विश्वनाथ मंदिर के बाहर बागेश्वर धाम के अनुयायियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की कामना को लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में अर्जी लगाई है. अब बस यही कामना है कि ये देश हिंदू राष्ट्र हो जाए. इसी के साथ उन्होंने कहा कि काशी धार्मिक नगरी है, यहां मांस मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित कराया जाना चाहिए.

काशी विद्यापीठ के कुलपति से मिलने पहुंचे बाबा रामदेव
बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव दो दिन से काशी में हैं और सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मंदिर प्रशासन से मंदिर का भव्यता का वर्णन किया था. वहीं मंगलवार को वह वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन पूजन किया. कैथी में गंगा घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. इसी के साथ योग की शिक्षा को काशी विद्यापीठ के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी से भी मुलाकात की.

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस देश के हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको बर्बाद किया जा सके : पीएम मोदी
Next Post: रांची : ट्रेन के AC कोच में यात्रियों की बिगड़ी हालत, नाक में रूमाल बांध दरवाजे की ओर दौड़े, सांस लेना हुआ मुश्‍किल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया